BJP CGBREKING NEWSEDUCATIONKORBARIAPUR BREKING NEWSकृषिकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनमंत्री लखन लाल देवांगनराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने कोतवाली में दर्ज कराई शिकाय

वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी रहे उपस्थित देश के गृह मंत्री के फर्जी विडियो बनाकर कांग्रेसियों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का मामला 

 

 

The Narad News 24,,,,,कोरबा। देश के केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के भाषण को एडिट कर भ्रांति फैला रहे कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कोतवालीथाना पहुंचे। उनके साथ वन मंत्री श्री केदार कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरयू अजय, राजेश लहरे, फूलसिंह कंवर, बबलू डहरिया, विजय कमलेश, धनेश्वर सिदार समेत अधिक संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि अपनी बुरी हार सामने देखकर कांग्रेस अब स्तरहीन हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है। दशकों तक आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के लोगों को ठगते रहने वाली, वंचित समूहों का शोषण करने वाली कांग्रेस अब फिर से आरक्षण के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रही है। देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के भाषण को भी गलत तरीके से एडिट कर वह भ्रांति फैला रही है। इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पुलिस से ऐसे विडियो पर तत्काल जांच कर कारवाई करने कि मांग की गई है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker