धान खरीदी का रफ्तार धीमी, सरकार पूरा धान नहीं खरीदना चाह रही – कांग्रेस

The narad news 24,,,,,,रायपुर,,,,,,/29 नवंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार की लापरवाही से धान खरीदी की गति धीमी है। 28 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों की तुलना में अब तक सिर्फ एक लाख तैतिस हजार किसान ही अपना धान बेच पाये हैं। अभी तक कुल धान खरीदी 5.35 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, यह कुल लक्ष्य 160 लाख मीट्रिक टन का मात्र 3.34 प्रतिशत ही है। अभी 95 प्रतिशत से ज्यादा किसानों और 96 प्रतिशत से अधिक धान खरीदी बांकी बचे हैं, इस रफ्तार से 15 जनवरी तक 15 प्रतिशत भी धान खरीदी नहीं हो पायेगा, इस सरकार की मंशा नहीं है कि किसानों का पूरा धान खरीदी हो सके।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस सरकार की बदनीयती से प्रदेश के किसान परेशान हैं। शुरुआती रफ्तार नाकाफी है और यदि तौल की गति नहीं बढ़ाई गई, 15 जनवरी तक उठाव नहीं करने जैसे अव्यावहारिक निर्णयों को नहीं बदला गया तो सीजन के आगे बढ़ने पर केंद्रों पर दबाव बढ़ेगा। सूखत, चूहे, दीमक और मौसम की वजह से होने वाले नुकसान से सहकारी सोसायटियों पर अतिरिक्त भार बढ़ेगा। जबकि छुट्टी के दिनों को छोड़ कर इस खरीफ सीजन में कुल 47 दिन ही खरीदी होना है ऐसे में शेष 36 दिनों में 95 प्रतिशत लक्ष्य असंभव है। यह सरकार किसानों का पूरा धान खरीदना नहीं चाहती इसलिए खरीदी धीमी गति से की जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धान खरीदी को लेकर पूरे प्रदेश में अव्यवस्था का आलम है, कर्ज की वसूली बिना किसानों की सहमति के लिंकिंग के माध्यम से पूरा कटौती की जा रही है, कई उपार्जन केन्द्रों में हमाली और तौलाई का पैसा भी किसानों से वसूला जा रहा है, जो नियमतः अनुचित है, किसानों के रकबा में कटौती आम शिकायत है, जितना टोकन काटा जा रहा है उस कम की तोले कर रहे हैं। फर्जी गिरदावली रिपोर्ट के आधार पर किसानों का रकबा घटाया जा रहा है, परिवहन और मिलिंग की कोई व्यवस्था नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एक तरफ यह सरकार दावा करती है कि जिन किसानों ने पिछले साल धान खरीदी के लिए अग्रि स्टैक पोर्टल पर पंजीयन कराया है उन्हें दोबारा पंजीयन करवाने की जरूरत नहीं है लेकिन प्रदेश के हजारों किसान ऐसे हैं जिन्होंने जिस खसरे और रकबा का पंजीय करवाया है, पिछले साल उसी पंजीयन के आधार पर जारी टोकन से धान बेचा है उनका रकबा इस साल पोर्टल पर शून्य दिखा रहा है। लाखों किसानों के करबा कम प्रदर्शन हो रहे हैं, कई किसानों के धान के फसल को पोर्टल पर अन्य फसल दिखाया जा रहा है, आखिर यह गड़बड़ी कर कौन रहा है? खसरा-फसल विसंगतियों, भौतिक सत्यापन की नई कवायद और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर किसानों में असमंजस और परेशानी बनी हुई है।



