RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अहिवारा-धमधा सड़क निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अहिवारा-धमधा सड़क निर्माण का लिया जायजा, सुरक्षित और सुगम आवागमन पर दिया जोर लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डिप्टी सीएम अरुण साव

 

 

 

The narad news 24,,,,,रायपुर,,,। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज अहिवारा-धमधा सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली। सड़क की गुणवत्ता बनाए रखने और आवागमन को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के निर्देश दिए।

श्री साव ने अधिकारियों से कहा कि, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।सड़क की स्थिति ऐसी होनी चाहिए कि आम नागरिकों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सड़कें विकास की बुनियादी जरूरत हैं। इनसे आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापार, परिवहन और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलती है। नागरिकों को अच्छी सड़क सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सड़क निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

…..

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button