pm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकृषिकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनकोरबाछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंमंत्री लखन लाल देवांगनराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य विभाग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम में उद्योग मंत्री देवांगन कहा प्रधानमंत्री योजनाओं से गरीबो को फायदा हुआ : उद्योग मंत्री देवांगन

Industries Minister Dewangan said in Prime Minister Narendra Modi's dialogue program that the poor benefited from the Prime Minister's schemes: Industries Minister Dewangan

 

The narad news 24,,,,,रायपुर । विकसित भारत संकल्प यात्रा  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम शनिवार को  कोरबावासी भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। कोरबा विधानसभा अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आज छत्तीसगढ़ को 34 हजार 400 करोड़ राशि के विकास कार्यों की सौगात दी गई है।

इससे हमारा छत्तीसगढ़ विकास की राह में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन-जन के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना रहे हैं। उनकी योजनाओं से गरीबो को फायदा हुआ है। दुनिया में भारत का नाम बढ़ा है। आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनने के साथ ही अधोसंरचना के क्षेत्र में भी तेजी से विकास हुआ है।

उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब डबल इंजन की सरकार है। इससे केंद्र सहित राज्य की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के लोगों की चिंता की और 18 लाख प्रधानमंत्री आवास के निर्माण हेतु केबिनेट में स्वीकृति प्रदान की। दो साल का बकाया धान बोनस की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभान्वित करने प्रति बोरा मानक दर को 04 हजार से 5500 किया गया है। इसके साथ ही संग्राहकों को चरण पादुका, साड़ी भी दी जाएगी। विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सरकार द्वारा सभी महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना के माध्यम से साल में 12000 देने की शुरूआत होने वाली है। इसके लिए फॉर्म भी भरा लिए गए हैं। जल्द ही पात्र महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लगातार शिविर का आयोजन करके जरूरतमन्द हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, राशनकार्ड सहित पीएम विश्वकर्मा योजना आदि से लाभान्वित किया गया। कोरबा जैसे औद्योगिक क्षेत्र में धुंए से मुक्ति के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन बहुत से परिवारों के लिए लाभदायक सिद्ध हुआ। गरीबों को निःशुल्क चांवल उपलब्ध कराने, कोरोना काल में मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने का काम भी किया गया है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button