RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

अमित जोगी का कृत्य संवैधानिक पदों का घोर अपमान, विकृत मानसिकता और चरित्र हनन की राजनीति का शर्मनाक उदाहरण : भाजपा

प्रदेश प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े का अमित जोगी के वीडियो पर तीखा हमला : ​संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर कुण्ठा की राजनीति पर उतरी जोगी कांग्रेस

The narad news 24,,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी द्वारा सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा लगाकर हनीमून सीन का अत्यंत फूहड़ और अश्लील वीडियो साझा किए जाने पर कड़ा प्रहार किया है। श्री घोरमोड़े ने इसे भारतीय राजनीति के इतिहास का सबसे शर्मनाक, अशोभनीय और कुण्ठित आचरण करार दिया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री घोरमोड़े ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति में मतभेद और वैचारिक असहमति सामान्य प्रक्रिया है, किन्तु देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक पदों पर आसीन शीर्ष नेतृत्व और मुख्य चुनाव आयुक्त जैसी संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुखों को लेकर इस प्रकार की अभद्र व स्तरहीन सामग्री परोसना जोगी कांग्रेस की ओछी और विकृत मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण है। यह केवल एक घटिया वीडियो नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढाँचे और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा पर किया गया सुनियोजित आघात है। ​श्री घोरमोड़े ने कहा कि जब चौतरफा फजीहत और कानूनी शिकंजे का भय सताने लगा, तो अमित जोगी ने वीडियो को हटाकर आधे-अधूरे मन से लीपापोती करते हुए माफी का नाटक किया। ऐसी औपचारिकता न तो उनके इस अक्षम्य अपराध को धो सकती है और न ही जनता इसे स्वीकार करेगी। यह कृत्य जोगी कांग्रेस के घोर निर्लज्ज राजनीतिक चरित्र का कलंकित दस्तावेज है, जो यह साबित करता है कि राजनीतिक प्रासंगिकता खो चुकी यह पार्टी अब सिर्फ ध्यान खींचने के लिए किसी भी निचले स्तर तक गिर सकती है।

 

​भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र में गरिमा, संयम और शुचिता की एक सीमा होती है। जनसरोकारों से पूरी तरह कट चुकी जोगी कांग्रेस अब चरित्र हनन और घटिया हथकण्डों के सहारे अपनी अंतिम साँसें गिन रही है। देश और प्रदेश की जागरूक जनता संवैधानिक पदों के इस घृणित अपमान को कभी माफ नहीं करेगी और ऐसे विघटनकारी व अश्लील आचरण करने वालों को माकूल जवाब देगी।

———————

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button