खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेलछत्तीसगढ़धार्मिकपार्षदबधाई शुभकामनाएंबेमेतराराम भगवान श्री रामरोजगारलाइफस्टाइलविधायकशिक्षा

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 70 जोड़े नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद,खाद्य मंत्री बघेल

Food Minister Baghel gave blessings to 70 newly married couples under Chief Minister Kanya Vivah Yojana

 

The narad news 24,,,,,बेमेतरा  नवागढ़ के संबलपुर   हायर सेकण्ड्री स्कूल परिसर में  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 70 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए अपनी शुभकामना दी और उपहार भेंट किए।

मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने  कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो के लिए वरदान है। इस योजना के माध्यम से फि़ज़ूल खर्च एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करने का एक अच्छा माध्यम है। ऐसे कन्याओं के माता-पिता को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा।’

’खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि शादी सामजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अंग है। वर-वधु का नहीं बल्कि दो परिवारों का एक होना भी है। उन्होंने कहा कि समाज में हम सब की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, चाहे वो सामाजिक, संस्कृति, आर्थिक किसी भी क्षेत्र में हो। हम सब को मिल-जुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है. राज्य सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए कई बेहतर योजनाएं बनाई है जिनमे से एक है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जिनका फायदा राज्य के हर वर्ग के गरीब व्यक्ति को मिल रहा है। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग की टीम को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

जि़ला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री बी.डी.पटेल ने बताया कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 70 जोड़े विवाह बंधन में बंधे । इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ श्रीमती अंजलि मार्कण्डेय, और बड़ी संख्या में वर वधु के परिजन, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button