नक्सल मुक्त कराकर बस्तर को नया बस्तर बनाया केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने – देवलाल ठाकुर बस्तर में चल रही विकास की लहर से पीसीसी चीफ दीपक बैज भयभीत
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री पर सवाल उठा रही है - देवलाल ठाकुर

The narad news 24,,,,,,रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से छत्तीसगढ़ के संदर्भ में सवाल पूछे जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह बेबुनियाद सवाल उठाकर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश कर रही है। दीपक बैज को पहले अपनी पार्टी के 5 साल के कुशासन का हिसाब देना चाहिए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में बस्तर और छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त हुआ है। जो काम कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई, वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने 11 साल में कर दिखाया है। आज बस्तर में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं से गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है और नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सवाल पूछने से पहले यह बताना चाहिए कि उनके शासनकाल में छत्तीसगढ़ को माफियाओं, घोटालों और भ्रष्टाचार का गढ़ किसने बनाया था? महादेव सट्टा एप, कोयला घोटाला, शराब घोटाला किसके कार्यकाल में हुआ? श्री बैज को अपने नेताओं से सवाल पूछना चाहिए, न कि देश के गृह मंत्री से।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। कांग्रेस के सवालों से न तो केंद्र सरकार की नीयत पर असर पड़ेगा और न ही छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा रुकेगी।



