छत्तीसगढ़ महिला सद्भावना सम्मान समारोह एवं लाहोटी मित्र मंडल का संयुक्त आयोजन
कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीनारायण लाहोटी द्वारा किया जावेगा।

The Narad News 24,,,,, रायपुर छत्तीसगढ़ महिला सद्भावना सम्मान समारोह एवं लाहोटी मित्र मंडल का संयुक्त आयोजन किया जा रहा है प्रेस वार्ता के दौरान लक्ष्मीनारायण लाहोटी जानकारी दी गई 
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शनिवार, दिनांक 08 मार्च 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस वृंदावन हॉल, सिविल लाईन्स, रायपुर में शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक मनाया जायेगा। जिसमें 108 महिलाओं एवं विभिन्न सेवाभावी सामाजिक संस्थाओं को सुयश सम्मान से सम्मानित किया जायेगा ।
इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य यह है कि प्रतिभावान महिलाओं को प्रोत्साहन मिले, ताकि वे भविष्य में और भी सराहनीय व प्रशंसनीय कार्य करें। इस समारोह का यह 12वाँ वर्ष है।

उक्त कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मनोज लाहोटी (सुयश हॉस्पिटल) जी हैं। उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सविता जग्गी, श्री रविन्द्र सिंह, श्री नंदकुमार वर्मा, श्री धर्मेन्द्र दुर्घा, श्री हीरानंद दुल्हानी, श्री राजेश बरलोटा एवं श्री राजेन्द्र सेठिया उपस्थित रहेंगे ।
प्रत्येक सम्मानित महिलाओं को पगड़ी, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, रजत प्रतिमा, शाल, श्रीफल, माला, बैच, बैग, कीट इत्यादि से सम्मानित किया जावेगा। साथ ही आडियो, वीडियो क्लीपिंग कराई जावेगी ।

कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा, कु. रिया तिवारी, श्रीमती सीमा कटंकार, श्रीमती शुभांगी आप्टे, श्रीमती गौरी अवधिया, श्रीमती अरूणा यादव, गौरव दुबे, जे.एस. ठाकुर, देवेन्द्र सोनी, शिफा सोनम, श्रीमती अनिता अग्रवाल, महेश अशपालिया, चेतन चंदेल, शैलेष अवधिया, आलोक शर्मा, सिद्धार्थ बगरिया, श्रीमती सुषमा ध्रुव, श्रीमती शीला प्रजापति, श्रीमती सुषमा तिवारी इत्यादि हैं।
सनम्र निवेदन है कि उक्त कार्यक्रम की जानकारी आप अपने लोकप्रिय समाचार पत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भरपूर प्रचार एवं प्रसार करने की महती कृपा करें ।

कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीनारायण लाहोटी द्वारा किया जावेगा। उक्ताशय की जानकारी मुख्य संरक्षक छबिलाल सोनी द्वारा दी गई।


