BJPBJP CGBREKING NEWSpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़
रायपुर में मोदी जी के जन्मदिवस पर आस्था की रोशनी, तेलीबांधा तालाब में जलाए गए दीप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ हुआ दीप प्रज्वलन, जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजा रायपुर

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर के तेलीबांधा तालाब में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए दीप जलाए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके लिए आशीर्वाद की कामना की। तेलीबांधा तालाब में दीपों की रोशनी से वातावरण उत्सवमय नजर आया।
आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उनके प्रति शुभकामनाएं एवं सम्मान व्यक्त करना है। इस अवसर पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्ज्वल भविष्य और देश की प्रगति की कामना की।
