CONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बधाई शुभकामनाएंछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपत्रकारपूर्व सीएम भुपेश बघेलबधाई शुभकामनाएंरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

कांग्रेस ने किया महिला पत्रकारों का ‘‘कलम वीरांगना सम्मान राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस के राष्ट्रीय सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने शाल एवं मोमेंटो देकर महिला पत्रकार बहनों का सम्मान किया।

कांग्रेस ने किया महिला पत्रकारों का ‘‘कलम वीरांगना सम्मान

 

 

The Narad News 24,,,,,,,,रायपुर/06 मार्च 2025। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाली महिला पत्रकारों का सम्मान कांग्रेस संचार विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस के राष्ट्रीय सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने शाल एवं मोमेंटो देकर महिला पत्रकार बहनों का सम्मान किया।

इस अवसर पर उद्बोधन देते हुये *पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल* ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को काम करते हुए देख कर सुखद अनुभूति होती है। पहले के जमाने में प्रिंट मीडिया में पूरे रायपुर में तीन-चार महिला पत्रकार ही दिखती थी। यह बड़ी उपलब्धि है कि आज रिपोर्टिंग और एंकरिंग दोनों ही स्थानों पर महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है। आज की नारी सशक्त हो गयी है। कांग्रेस पार्टी लगातार तीन वर्षों से महिला पत्रकारों का सम्मान करते आ रही है। आप सबका यहां आना कांग्रेस के लिए गौरव का क्षण है। आजादी के समय से पत्रकारिता और पत्रकारों की अहम भूमिका रही है। पहले कहा जाता था ‘‘खीचों न कमानो को, न तलवार निकालो, जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो।’’ आप सबका देश के नवनिर्माण लोकतंत्र को बचाने में बड़ी भूमिका है। महिला पत्रकारों के सम्मान की परंपरा आगे बढ़ाने के लिए संचार विभाग को बधाई।

*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज* ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करना महिलाओं के लिये बड़ी चुनौती है आप सब इस चुनौती को बखूबी निभा रही है। आम सबको सम्मानित करके हमें खुशी हो रही है। विपक्ष के रूप में हमें मीडिया से विशेष संरक्षण की अपेक्षा रहती है। महिला पत्रकार देश के लोकतंत्र को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आम आदमी की आवाज पत्रकार होते है, आपका काम कठिन है, घर एवं काम में सामंजस्य बना कर जनता की सेवा करना महत्वपूर्ण है। हम सब आप को सेल्यूट करते है।

*राष्ट्रीय सह सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी विजय जांगिड़* ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिला पत्रकार है यह देख कर आश्चर्य हो रहा है। महिला दिवस पर महिला पत्रकारों के सम्मान की यह परंपरा केवल छत्तीसगढ़ में देखने को मिलती है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं का सम्मान करती है। महिला पत्रकार देश के सामने एक मिसाल है जो अपनी कर्मठता से समाज की रक्षा करती है। खबरों की दुनिया में अपना मुकाम बनना बड़ी चुनौती है। जिसका आप सबने सामना किया है। कांग्रेस संचार विभाग को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देता हूं।

*कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला* ने कहा कि आप सबका सम्मान ग्रहण करने आना कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि है। महिला पत्रकार बहनें समाज में नारी की सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है। पत्रकार के रूप में आपकी कर्मठता समाज के लिए प्रेरणा है। कांग्रेस संचार विभाग आपको सम्मानित करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

कार्यक्रम में पत्रकार ज्योति ठाकुर, प्रियंका कौशल, सोनल भारद्वाज, रचना नितेश, शगुप्ता शिरीन, ममता लांझेवार, सुमी राजप्पन, स्वाति कौशिक, सुप्रिया पांडे, निधि प्रसाद, निशा द्विवेदी, ताजिन नाज, सोमा देवांगन, रजनी ठाकुर, तनु वर्मा, चित्रा पटेल, करिश्मा सोनी, मोनिका दुबे, लक्षिका साहू, तृप्ति सोनी, दामिनी बंजारे, सोनाली शर्मा, रसिका पांडेय, रिया साहू, अंबिका मिश्रा, किरण नायक, विनय त्रिवेदी, आकांक्षा पांडेय, जिज्ञासा चंद्रा, रेखा क्रिस्टाफर, पूनम रितु सेन, शबनम यजमानी, सुधा बाघ, दिव्या टंडन, सीमा दुबे, प्राची पांडेय, पुष्पांजली साहू, अर्चना, वर्षा यादव, गुलेश पाल, मनीषा त्रिपाठी, वर्षा नामदेव, प्रियांशा लोजरस, फानिया देवांगन, शुभांगी सिंह, पूजा गुप्ता, आरती बेनिया, प्रीति जोशी, अंजली देवांगन, मोनिका लोधी, सोना राजपूत, ज्योति राव, रेणु तिवारी, आंकाक्षा दुबे, नेहा श्रीवास्तव, श्वेता शर्मा, शोभा यादव, महिमा पाण्डेय, सुरभि वर्मा, रूची निर्मलकर, साधना पाण्डेय, शारदा काछी, आहना पुंज, राजश्री थवाईत, पदमा कुलदीप, सारिका श्रीवास्तव, ललिता चक्रधारी, अपूर्वा सिंह, पूजा पुजारा, धानी पटेल, रष्का गौरी, इफत खान, योगिता वाजपेयी, छाया चौधरी, सृष्टि पांडेय, ऋचा सहाय, रश्मि डोलिया, निर्मला भारती, छाया जायसवाल, श्वेता राय सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, आभार वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने किया।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता महेन्द्र छाबड़ा, दीप्ति दुबे, अजय साहू, नितिन भंसाली, सत्यप्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, परवेज अहमद, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker