BALODBJPBJP CGBREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकुरूद विधायक अजय चंद्राकरछत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग भिलाई

बालोद में वन विभाग का बड़ा एक्शन: अंगारी सरपंच के घर से भारी मात्रा में सागौन लकड़ी बरामद, जांच तेज

बालोद। जिले में वन विभाग ने अवैध सागौन लकड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालोद वन परिक्षेत्र के ग्राम अंगारी स्थित सरपंच के आवास पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में सागौन के चिरान और गोल लकड़ी बरामद की गई। जब्त लकड़ी को दो माजदा वाहनों के माध्यम से विभागीय काष्ठागार पहुंचाया गया

वन विभाग ने इस मामले में सरपंच के पति अश्विनी डड़सेना के खिलाफ वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह संयुक्त कार्रवाई जिला वन विभाग और उड़नदस्ता टीम द्वारा की गई।

डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि बरामद सागौन लकड़ी की गिनती और माप का कार्य जारी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि लकड़ी किस स्रोत से लाई गई और उसका चिरान किस आरा मिल में कराया गया। निरीक्षण के दौरान आवास में सागौन से निर्मित फर्नीचर भी मिला है, जिसकी वैधता की भी जांच की जाएगी।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार लकड़ी की कुल मात्रा और उसकी अनुमानित कीमत का खुलासा गणना पूरी होने के बाद किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

— दा नारद न्यूज 24

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker