KORBAकैबिनेट मंत्रीकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़नगर निगम नगर पालिकापार्षदबधाई शुभकामनाएंमंत्री लखन लाल देवांगनरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

लखन के लहर में भाजपा की संजू देवी 52 हज़ार मतों से जीतीं, 52 पार्षद भी जीते

हर वार्ड, हर बूथ में भाजपा की चली लहर

 

The Narad News 24,,,,,,कोरबा। कोरबा नगर निगम में भाजपा ने जीत का आज रिकॉर्ड बना दिया। 52 हज़ार मतों से भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत विजयी हुई। वहीँ भाजपा के 52 पार्षद जीतने में सफल रहें। रिजल्ट के बाद ये स्पष्ट हो गया की इस चुनाव में भाजपा का, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का अंडर करंट था, मंत्री ने जिस सरलता और सहजता के साथ हर वार्ड में प्रचार प्रसार कर ऐसा लहर लाया जिसके आगे कांग्रेस दूर दूर तक नहीं टिक सकी।

कांग्रेस इस चुनाव में हार तो पहले से मान बैठे थे, लेकिन किसी ने इतनी बड़ी हार की कल्पना तक नहीं की थीं। सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो भाजपा ने ऐतिहासिक बढ़त बनाना शुरू कर दिया था। पहले चरण में 10 हज़ार मतों से भाजपा आगे थीं. दूसरे चरण में 22 हज़ार वोट से भाजपा ने लीडली। इस तरह से भाजपा ने ऐतिहासिक 52 हज़ार मतों का विशाल अंतर से जीत हासिल की।

0 एक साल के विकास कार्य पर जनता ने लगाई मुहर 

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व मे कोरबा शहर में एक साल मे हुए विकास कार्यों पर जनता जनार्दन ने मुहर लगाई है। बीते 10 वर्षों में शहर में निगम के कामकाज से शहर मे आक्रोश था। मंत्री श्री देवांगन ने एक साल में सभी विकास कार्यों को गति दी। 400 करोड़ के कार्य शुरू हुए। यही वजह है की वार्डों में भाजपा की महापौर ओर पार्षद प्रत्याशी को एकतरफा वोट मिले।

0 लगातार तीन चुनाव में भाजपा की एक तरफा जीत से सन्देश साफ, कांग्रेस नापसन्द

बीते तीन चुनाव विधानसभा में, फिर लोकसभा में 50 हज़ार से लीड ओर अब निगम चुनाव में 52 हज़ार से अधिक वोटों से भाजपा की जीत से एकतरफा सन्देश जनता ने दिया हैं की अब कोरबा शहर में कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया गया है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker