RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआम आदमी पार्टीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़नगर निगम नगर पालिकापार्षदबधाई शुभकामनाएं

निकाय चुनावों मे AAP को सफलता,आने वाले समय में भी जनता का इसी तरह आशीर्वाद मिलता रहेगा- गोपाल साहू

नगरीय निकाय चुनावों में AAP ने सभी को चौकाया, मिली बड़ी जीत*

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर, 15 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ में 2025 के नगरीय निकाय चुनावों मे आम आदमी पार्टी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में प्रदेश में उभर कर आयी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी, प्रदेश महासचिव वदूद आलम जी और प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय जी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंह जी और प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी जी ने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के निकाय चुनाव हेतु पिछले साल से जमीनी स्तर पर कार्य कर रही थी जिसके फलस्वरूप अनेकों निकायों में पार्टी को सफलता मिली है और हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं को जीत मिली है।

बतां दें कि पूर्व भाजपा विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के गढ़ बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। बोदरी से ही वार्ड 07 से भावना आशीष खत्री,वार्ड 08 से श्याम आर्या गुड्डू,वार्ड 14 से विजय वर्मा, और वार्ड 13 से डॉली दीपक जलवानी भी पार्षद पद पर जीतकर आयें हैं।

 

बलरामपुर जिला के सामरी विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत कुसमी में आम आदमी पार्टी की ओर से वार्ड क्रमांक 7 से सकील अंसारी ने जीत हासिल की है।

महासमुंद के बसना नगर पंचायत से आम आदमी पार्टी के वार्ड 9 से इरफ़ान गीगानी और वार्ड 14 से श्रीमती अमरीन खान विजयी हुई।

 

वहीँ छत्तीसगढ़ में अनेक जगह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा रहे है, जिसमें आम आदमी पार्टी समर्थित पंच प्रत्याशी तोरणी पटेल जी ने ग्राम पंचायत बोडेना वार्ड क्र.02 (गुंडरदेही)जिला बालोद से, जिला कोरबा के ग्राम पंचायत बसीबार के वार्ड 06 में वार्ड पंच, ग्राम पंचायत मुरागांव ब्लॉक पीढ़ापाल जिला कांकेर निवासी आश्रित ग्राम-पुसाझाड़ आम से सरपंच प्रत्याशी श्री ललित कवाची जी,सक्ति जिला जनपद पंचायत मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकर्रा के वार्ड क्रमांक 10 से श्रीमती कुमारी चंद्रा जी ने पंच पद,मुंगेली जिला जनपद पंचायत पथरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत बछेरा के वार्ड क्रमांक 01 से धर्मराज साहू जी ने पंच पद पर निर्विरोध जीत हासिल की है।

प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि जनता केजरीवाल के गुड गवर्ननेंस से बहुत प्रभावित है आम आदमी पार्टी के शिक्षा स्वस्थ और मूल- भूत सुविधाओ के कामों पर मोहर लगा रही है यक़ीनन यह छत्तीसगढ़ मे क्रांति की शुरुआत है। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के आए परिणामों से पार्टी में नया जोश का संचार हुआ है और हमें आने वाले समय में भी जनता का इसी तरह आशीर्वाद मिलता रहेगा।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button