BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONकोंडागांव कांकेरछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीमहतारी वंदन योजनाराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षा

कांकेर महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाएं स्वावलंबी होगी : भाजपा

Women of the state will become self-reliant through Kanker Mahtari Vandan Yojana: BJP

 

THE NARAD NEWS 24,,,,,,कांकेर। महतारी वंदन योजना को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, कांकेर विधायक आशा राम नेताम व महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि महतारी वंदन योजना  छत्तीसगढ़ सरकार की एक अभिनव पहल है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की महिलाओं को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अभिनव पहल की है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक (एक हजार रूपए मासिक) भुगतान किए जाएंगे।महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाएं स्वावलंबी होगी :  भाजपा
विक्रम उसेंडी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ करने समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरुकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत कुल 70,26,352 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 11,771 आवेदनों को निरस्त किये गये तथा अंतिम रूप से 70,12,600 पात्र आवेदक की अंतिम सूची 1 मार्च को जारी की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने महतारी वंदन योजना के द्वारा प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को मासिक डीबीटी के रूप में प्रतिमाह रूपये 1000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाएं स्वावलंबी होगी :  भाजपा
उन्होंने कहा कि योजना के पात्र हितग्राहियों को 10 मार्च  को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा योजना की पहली मासिक किश्त की राशि का वितरण किया जाएगा। कुल राशि 655.57 करोड़ (छः सौ पचपन करोड़ संतावन लाख रुपये) डीबीटी के माध्यम से वितरित की जाएगी।
शालिनी राजपूत ने कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में 3,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। महतारी वंदन योजना न केवल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना राज्य की सभी पात्र विवाहित महिलाओं को लाभ प्रदान करेगी, जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक है। विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्त महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं। महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाएं स्वावलंबी होगी :  भाजपा
विधायक आशा राम नेताम ने कहा कि सामाजिक सहायता योजनाओं के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से प्रतिमाह 1000 रुपये से कम पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को यह योजना लाभ प्रदान करेगी। महतारी वंदन योजना के तहत, इन महिलाओं को अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिली राशि से महिलाओं को परिवार के साथ खुद के स्वास्थ्य, पोषण और जीवन स्तर को उठाने का एक मजबूत आधार मिलेगा। महिलाओं की आर्थिक मजबूती से समाज में उनके प्रति भेदभाव में कमी और जागरुकता आएगी। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की आधी आबादी की आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाएं स्वावलंबी होगी :  भाजपा

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker