सार्थक जैन को पारस संगम 2026 में “युवा शक्ति सम्मान” से किया गया सम्मानित

The narad news 24,,,,,,रायपुर,,,,,, 12 नवंबर 2026।* पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन द्वारा आयोजित *”पारस संगम 2026″* का भव्य आयोजन *शहीद स्मारक, रायपुर* में संपन्न हुआ। यह आयोजन *मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा (छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग), श्री सुनील सोनी जी (विधायक, रायपुर दक्षिण विधानसभा), श्री प्रभात मिश्रा जी एवं श्री सुधीर गौतम जी (अध्यक्ष, शिक्षा आयोग, रायपुर)* की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस समारोह में *युवा उद्यमी एवं एस.एस. क्रिएशन के डायरेक्टर सार्थक जैन* को उनके अमूल्य सहयोग और समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए *”युवा शक्ति सम्मान – सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस”* से सम्मानित किया गया। यह सम्मान फाउंडेशन के सचिव श्री मूलचंद कश्यप, अध्यक्ष डॉ. कविता कुंभज और कोषाध्यक्ष श्री राहुल कुंभज द्वारा प्रदान किया गया।
*उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व सार्थक जैन को पारस दशाब्दी सम्मान समारोह में बिट बाईट इन्फोटेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, रायपुर द्वारा “रायपुरियां कर्तव्य सम्मान” भी प्राप्त हो चुका है।*
*पारिवारिक पृष्ठभूमि:*
*सार्थक जैन प्रसिद्ध समाजसेवी श्री पीयूष जैन के सुपुत्र हैं।* उन्हें समाज सेवा की प्रेरणा अपने पिता श्री पीयूष जैन एवं अपनी दादी *स्व. श्रीमती विद्या देवी जैन* से प्राप्त हुई है, जो स्वयं एक वरिष्ठ समाजसेविका थीं।
सम्मान प्राप्त करने पर सार्थक जैन ने पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन और सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।



