BALODBhataparaBJP CGBREKING NEWSDHAMTARIDURGEDUCATIONKORBApm modiRAJNANGAONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबउप मुख्यमंत्री अरुण सावउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माकवर्धाकांकेरकानून व्यवस्थाकुरूद विधायक अजय चंद्राकरकृषिकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनकोंडागांव कांकेरकोरिया बैकुंठपुरखाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेलखेल मंत्री टंकराम वर्माखैरागढ़गरियाबंद।गोंड समाजगौरेला पेंड्रा मरवाहीघोषणा पत्रछत्तीसगढ़जगदलपुरजयपुरटेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदुर्गदुर्ग भिलाईदेशदेश विदेशधमतरीधमतरी कुरूदधारसीवा रायपुरधार्मिकनारायणपुरपत्थलगांव (जशपुर)पश्चिम विधायक राजेश मूणतपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंबलौदाबाजारबिलासपुरबीजापुरबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूमंत्री ओपी चौधरीमंत्री बृजमोहन अग्रवालमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासमंत्री लखन लाल देवांगनमनोरंजनमहतारी वंदन योजनामहासमुंदमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरक्षामंत्री राजनाथ सिंहराजनीतिराजिमराम भगवान श्री रामरामविचार नेताम कृषि मंत्रीरायगढ़रायपुर  प्रेस क्लबरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागवित्त मंत्री ओपी चौधरीविधायकव्यापारशिक्षाशिवरीनारायण जिलासरगुजासुकमासूरजपुरस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

किसान महासम्मेलन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार “छत्तीसगढ़ के अंदर एक अद्भुत सामर्थ्य है”

Kisan Mahasammelan: Defense Minister Rajnath Singh roared, "Chhattisgarh has an amazing potential."

THE NARAD NEWS 24,,,,,,,,रायपुर। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान महासम्मेलन में कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही यहां पर 100 दिन में ही, जो विकास पटरी से उतर चुका था, वह विकास अब फिर से पटरी पर लौट आया है। छत्तीसगढ़ राज्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया और विकास करने का काम भाजपा की सरकार ने किया था। लेकिन पिछले 5 वर्षों में यहां विकास के काम पूरी तरह से ठप हो गया था। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और घोटाले का बोलबाला था। छत्तीसगढ़ को पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस के लोगों ने बर्बाद किया है। छत्तीसगढ़ को सँवारने का सामर्थ्य भाजपा में है। रक्षा मंत्री शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान पर अहूत किसान महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है और छत्तीसगढ़ के में लंबे अरसे के बाद आदिवासी समाज का मुख्यमंत्री मिला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास करेगा। छत्तीसगढ़ को हिंदुस्तान में धान के कटोरा के रूप में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के अंदर एक अद्भुत सामर्थ्य है। छत्तीसगढ़ किसानों का गढ़ है। हिंदुस्तान में छत्तीसगढ़ को किसानों का गढ़ माना जाता है। छत्तीसगढ़ का भाग्य हमें बनाना है तो हमें छत्तीसगढ़ के किसानों के भाग्य को बनाना पड़ेगा, तब जाकर छत्तीसगढ़ विकास की ऊँचाइयों को छू पाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता मेहनतकश जनता है। उन्होंने सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के चप्पे-चप्पे से वह परिचित हैं। छत्तीसगढ़ी संस्कृति से वह अच्छी तरह से परिचित हैं। किसान भाइयों की मेहनत से यह भारत धनवान होगा छत्तीसगढ़ की जनता के सामर्थ्य पर उन्हें भरोसा है। विकास को आप सबके सहयोग से भाजपा की सरकार फिर से आगे बढ़ाएगी। किसानों में वह सामर्थ्य है कि मिट्टी से सोना निकाल सकता है। भाजपा की सरकार कंधे से कंधे मिलाकर देश के किसान भाइयों के साथ खड़ी है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले भाजपा की प्रतिबद्धता रही है- गांव गरीब और किसान, झुग्गी झोपड़ी का इंसान, बेरोजगार नौजवान और देश की माता और बहनों का सम्मान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान भाइयों के लिए काम हो रहे हैं और आज हालात पूरी तरह से बदलते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जिस प्रकार से योजनाएँ बनाई हैं, उसके चलते हिंदुस्तान की 25 करोड़ जनता गरीबी रेखा से बाहर आ गई है। भारत के इतिहास में आज तक ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है, यह रिपोर्ट नीति आयोग की है। श्री सिंह ने कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार बनाएँ, एक भी व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वादा किया था कि देश में एक भी झोपड़ी रहने नहीं देंगे, सब लोगों को पक्का मकान मुहैया कराएंगे, हर घर में नल के द्वारा स्वच्छ जल मिलेगा। छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार ने इन सब योजनाओं को रोक कर रखा था। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तरफ से कुछ नहीं किया और चुनाव नजदीक आते देख छत्तीसगढ़ की जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए दिखावे के रूप में काम करने की कोशिश की। छत्तीसगढ़ की जनता अब जागरुक हो गई है। सॉइल हेल्थ कार्ड देने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। हम 1 साल के भीतर प्रदेश के सभी किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड देंगे ताकि किसानों को पता चल सके कि उनके खेत की मिट्टी की हेल्थ कैसी है, मिट्टी में किस चीज की कमी है।

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि देशभर में भाजपा की सरकार ने 23 करोड़ से ज्यादा सॉइल हेल्थ कार्ड किसानों को दिए हैं। देश के किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रूपए प्रतिवर्ष देने का काम भाजपा की सरकार ही कर रही है। दुनिया में यूरिया की खाद 3000 रूपए प्रति बोरी मिलती है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के किसान भाइयों को 300 रूपए मं  प्रतिबोरी यूरिया देने का काम किया है। देश की महंगाई को रोकने का काम किसान भाइयों के खाद और बीज की कीमतों में कमी करने का काम मोदी सरकार ने किया है। श्री सिंह ने जी-20 सम्मेलन में आए विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों को देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी ने, जो किसान भाई मोटा अनाज खाते हैं, वह राष्ट्राध्यक्षों को खिलाकर एक नई शुरुआत की। पहले कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए केवल 25 हजार करोड रुपए का बजट रखती थी, वही आज किसानों के लिए बजट को 5 गुना बढ़कर 1.25 लाख करोड रुपए कर दिया गया है। फसल बीमा योजना लागू की गई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया है। धान की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत 2183 रुपए है तो वही छत्तीसगढ़ की सरकार ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की है। कांग्रेस पार्टी गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य केवल 1000 रुपए दे रही थी, जिसे भाजपा की सरकार ने 2150 रुपए कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मोटा अनाज की खरीदी केंद्र की सरकार करेगी और दुनिया के दूसरे देशों में मोटे अनाज का निर्यात भी करेगी। जानवरों को खुरहा-चपका का टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा। किसान समृद्धि केंद्र भी खोले जाएंगे।

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि बिना किसान और गाँव के विकास के भारत के समुचित विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। देश में मेडिकल कॉलेज को बढ़ाया गया है ताकि गांव के लोगों का इलाज वहीं हो सके। आदिवासी बच्चों के लिए एकलव्य विद्यालय भी खोले गए हैं और यह सब काम कांग्रेस पार्टी के समय में नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत सभी काम करने वाले मजदूरों को कर्ज देने का काम प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार कर रही है। हमारे महापुरुष बिरसा मुंडा का सम्मान किसी ने नहीं किया, तब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी को बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के रूप में मनाने का काम किया। जहां सारी उम्मीद खत्म हो जाती है, वहां से मोदी की गारंटी का सिलसिला शुरू होता है। देश के किसानों को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त में मिलेगी। आपने डबल इंजन की सरकार बना दी है। जितने वादे हमने किए हैं उन सभी वादों को हम जल्द से जल्द पूरा करेंगे।

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए देश की माता एवं बहनों के लिए शौचालय बनाकर उन्हें सम्मान के साथ जीने का अवसर प्रदान किया। महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपए कल 10 मार्च से ही मिलना प्रारंभ हो जाएगी। भाजपा नए भारत का निर्माण कर रही है। पहले मोबाइल दूसरे देशों में बनता था लेकिन अब भारत में 92% मोबाइल बनाया जा रहा है और भारतवासियों के हाथों से बन रहा है। छत्तीसगढ़ के नौजवान अब मोबाइल बनाते हैं, सड़कें बना रहे हैं, रेलवे लाइन्स बना रहे हैं, तरह-तरह के विकास के काम हो रहे हैं। भाजपा का संकल्प है भारत को विकसित भारत बनाना और भाजपा ने जो कहा है वह किया है। श्री सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को प्रभु श्री रामलला अयोध्या में फिर से विराजमान हुए हैं, अब हिंदुस्तान में राम राज्य का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। आज भारत नए युग में प्रवेश कर रहा है। पहले जब अंतरराष्ट्रीय बैठकें होती थीं तो दुनिया भारत की बातों को कभी गंभीरता से नहीं सुनती थी। लेकिन आज भारत जब बोलता है तब पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है। यह दुनिया में भारत की हैसियत बनी है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत देश की होने वाली है। रूस और यूक्रेन के युद्ध से भारतीय लोगों को सुरक्षित भारत वापस लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कांग्रेस शासन में प्रतिदिन 8 से 9 किलोमीटर हाईवे बनती थी आज 30 किलोमीटर प्रतिदिन हाईवे बन रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर के लोगों को 5 लाख रूपए तक नि:शुल्क इलाज मुहैया करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है।

रक्षा मंत्री  सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन में कई भ्रष्टाचार के दाग कांग्रेस सरकार और कांग्रेस के ऊपर लगे हैं, लेकिन देश में पिछले 10 वर्षों से मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार के ऊपर एक भी भ्रष्टाचार के दाग नहीं लगे हैं। भारत की महिलाओं के सम्मान के लिए विधानसभा एवं लोकसभा में 33% आरक्षण देकर चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम मोदी सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की गई है। भारत आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। भारत आज तकनीकी क्षेत्र में भी इतना उन्नत हो गया है कि वह सूर्य तक भी पहुंचने की कोशिश कर रहा है। सूर्य यान के माध्यम से 15 लाख किलोमीटर तक की दूरी भारत के वैज्ञानिकों ने पूरी कर ली है। केंद्र सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है।

*भाजपा की प्रदेश सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करना प्रारंभ कर दिया है : साय*

भाजपा किसान मोर्चा के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा किसानों की पार्टी है और भाजपा हमेशा किसानों के हित में फैसला लेने वाली पार्टी है। देश में कई वर्षों से कांग्रेस की सरकार रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कभी किसानों के हित के लिए कोई काम नहीं किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री बनते ही किसानों के हित के लिए फैसले लिए। किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषक योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों को उन्नत करने का काम अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार ने किया जिसे आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार कर रही है। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने अभी ढाई महीने ही हुए हैं, इन ढाई महीनों में भाजपा की प्रदेश सरकार ने मोदी की गारंटी की बड़ी-बड़ी घोषणाओं को पूरा करना प्रारंभ कर दिया है 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित आवासों को बनाने की स्वीकृति दे दी है, 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के दिन प्रदेश के 12 लाख किसानों को पिछले 2 वर्षों के धान का बकाया बोनस का भुगतान भी कर दिया है। इस वर्ष प्रदेश के किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से की गई है। किसानों को धान के अंतर की राशि 12 मार्च को दी जाएगी। प्रदेश के 24.72 लाख किसानों के खातों में धान के अंतर की राशि दे दी जाएगी। महतारी वंदन योजना का शुभारंभ भी 10 मार्च को होने वाला है जिसके तहत छत्तीसगढ़ की 70.14 लाख महिलाओं को प्रतिमा ₹1000 भाजपा की सरकार अपनी घोषणा के अनुरूप देने जा रही है। छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन की योजना का भी शुभारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ के लोगों को भगवान राम लाल के दर्शन के लिए अयोध्या भेजा जा रहा है। मोदी की गारंटी में जितने भी वादे हैं, उन सभी वादों को जल्दी पूरा कर दिया जाएगा।

*मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों के समग्र विकास एवं न्याय के लिए काम करेगी : देव*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आज का यह छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं का महासम्मेलन है। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है पिछले 5 सालों में कांग्रेस की सरकार ने किसानों से झूठा वादा करके किसानों को परेशान करने का काम किया। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों के समग्र विकास एवं न्याय के लिए काम करेगी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में घोषणा की थी कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों के कल्याण की दिशा में काम करेगी। भाजपा जो कहती है उसे करके दिखाती भी है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही प्रदेश के किसानों के खाते में 3,712 करोड रुपए का भुगतान जमा हुआ, 3100रुपए प्रति क्विंटन की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी पर भरोसा करते हुए प्रदेश की जनता-जनार्दन ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाई है। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनते ही भाजपा के वादों पर तेजी से काम शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसी कई कल्याणकारी योजनाएँ गाँव-गरीब, किसान, समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए लागू की हैं। प्रजातंत्र में जनता ही सर्वोपरि है इसलिए पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि भाजपा में सरकार की योजनाओं के विषय में एक सुझाव मिस्ड कॉल करके देशभर से ले रहे हैं। 9090902024 इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्रदेशवासी अपना सुझाव दे सकते हैं।

*अब देश के किसान संकल्प कर चुके हैं कि केंद्र में मोदी की सरकार बनाएंगे : चाहर*

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का विराट स्वरूप इस महासम्मेलन में दिखाई दे रहा है। जबसे उत्तरप्रदेश में 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला के मंदिर की प्रण-प्रतिष्ठा हुई है, उसे पूरी दुनिया ने देखा है। आज दुनिया में हर तरफ भगवान श्री राम के नाम की जय हो रही है। श्री चाहर ने कहा कि आज पूरे देश की जनता छत्तीसगढ़ की जनता को धन्यवाद दे रही है कि 5 वर्षों में ही पुन: भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है। यह किसान मोर्चा का महाकुंभ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में किसानों की भलाई के लिए केंद्र की सरकार काम कर रही है और उन्हीं किसानों के लिए रायपुर में यह महाकुंभ आयोजित किया गया है जिसमें किसानों की उपस्थिति यह बता रही है कि फिर एक बार भाजपा की सरकार मोदी की सरकार बनने वाली है। अब देश के किसान और देश के अन्नदाता संकल्प कर चुके हैं कि केंद्र में मोदी की सरकार बनाएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आज देश के किसान खुशहाल हैं। किसान सम्मन निधि के तहत किसानों को सम्मान देने का काम केंद्र सरकार कर कही है। किसानों को अन्नदाता से ऊर्जा दाता बनाने का कम प्रधानमंत्री मोदी सरकार कर रही है। पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने किसानों के साथ कुछ नहीं किया। उनका हमेशा शोषण किया है, भ्रष्टाचार किया है। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी देश के किसानों को अवसर देने के लिए नई-नई योजनाएँ लेकर आ रहे हैं, उनको सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक किसानों को समृद्ध करने का काम भाजपा की सरकार ने किया। देश के किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी ने किया। यह सम्मान सभी किसान भाइयों का सम्मान है। चाहर ने अपील की कि यहां इस महाकुंभ में यह संकल्प करके जाएँ किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से एक बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है, छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर केंद्र में मोदीजी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनानी है।

*कांग्रेस पार्टी ने कभी गाँव-गरीब और किसानों की चिंता नहीं की : साव*

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के गाँव-गरीब, किसान जिस प्रकार से नए उत्साह के साथ छत्तीसगढ़ के बेहतरीन विकास का रास्ता देख रहे हैं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार गाँव-गरीब और किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। देश में 70 वर्षों से कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कभी गाँव-गरीब और किसानों की चिंता नहीं की। 1990 से पहले न तो कोई गांव में विकास होता था, ना ही कोई गरीब के लिए कोई योजना बनाई जाती थी और ना ही किसानों का की कोई चिंता कोई सरकार करती थी। जब केंद्र में भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार बनी, तब देश के गाँव-गरीब और किसानों की बेहतरी के लिए काम शुरू हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना लाकर गाँव का विकास किया।

*भाजपा की सरकार किसानों की सरकार होती है : शर्मा*

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसान महासम्मेलन में आए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार किसानों की सरकार होती है। भाजपा की सरकार गरीबों की सरकार होती है और जब-जब भाजपा की सरकार बनती है, तब तक काम किया जाता है। पहले देश के किसान साहूकारों के चक्कर में पड़े रहते थे। जब अटलबिहारी वाजपेयी ने देश की बागडोर संभाली. तब किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को मजबूत करने का काम किया। यह सौगात किसानों को अटलजी की सरकार ने दी। फसल का आकलन अब गाँव में होता है, यह काम भाजपा की सरकार ने किया है। छत्तीसगढ़ में किसानों की ब्याज दर को शून्य करने का काम भाजपा की सरकार ने ही किया था। वर्तमान में विष्णुदेव साय की सरकार है जिसने किसानों का प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदना शुरू कर दिया है और उसका पूरा भुगतान एकमुश्त कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में कहीं कोई चूक ना हो जाए, इसलिए लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए तन-मन से जुट जाएँ।

*‘मोदी की गारंटी’ सभी वादों को जल्द-से-जल्द साय सरकार पूरा करने वाली है : नेताम*

प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जय जवान जय किसान जय विज्ञान जय अनुसंधान का नारा देते हुए कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हम सबका उत्साहवर्धन के लिए और छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज उपहार देने के लिए आए हैं। वे हम किसानों को बोनस का पैसा देंगे, दो साल का पिछला बकाया बोनस का पैसा हम लोगों ने दिया। अभी और उनके खाते में 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जमा होने वाला है। ‘मोदी की गारंटी’ में जो-जो वादे हमने किए हैं उन सभी वादों को जल्द-से-जल्द मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय सरकार पूरा करने वाली है।

किसान महासम्मेलन में मंच पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, लखनलाल देवांगन, दयालदास बघेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय, संतोष पांडेय, विजय बघेल, तोखन साहू, महेश कश्यप, भोजराज नाग, कमलेश जांगड़े, राधेश्याम राठिया, चिंतामणि महाराज, लता उसेण्डी, सरला कोसरिया, लक्ष्मी वर्मा, चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक शिवरतन शर्मा ,सह संयोजक भूपेंद्र सव्वनी, , प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव जगदीश रामू रोहरा, , रामजी भारती, भरतलाल वर्मा,सौरव सिंह ,अनुराग सिंहदेव पिंकी शिवराज शाह, सभी सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता  एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker