BREKING NEWSEDUCATIONकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षासूरजपुर

हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रामानुजनगर में हुआ कार्यक्रम का आयोजनविधायक श्री भूलन सिंह मराबी व कलेक्टर की उपस्थिति में तिरंगा सप्ताह अंतर्गत मंगल भवन से निकली तिरंगा यात्रा,,

A program was organized in Ramanujnagar under the "Har Ghar Tiranga" campaign. In the presence of MLA Mr. Bhulan Singh Marabi and Collector, Tiranga Yatra started from Mangal Bhawan under Tricolor Week.

 

 

 

The Narad News 24,,,,,/सूरजपुर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 09 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मराबी व कलेक्टर श्री रोहित व्यास की उपस्थिति में रामानुजनगर मंगल भवन से सुभाष चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंगल भवन में लगे तिरंगा कैनवास में जय हिंद लिखकर की गई। इसके पश्चात सभी तिरंगे को अपने हाथों में लेकर, देश भक्ति की भावना के साथ सुभाष चौक पहुचें। इस दौरान सभी के चेहरों पर उत्साह व उमंग साफ़ देखने को मिल रहा था।

” हर घर तिरंगा” एन्थम के साथ भीड़ जुटती चली जा रही थी और सुभाष चौक पहुंचने तक इस करवां में लगभग 150 लोग हिस्सा बन चुके थे। कार्यक्रम में पहुंचे आम नागरिक, जनप्रतिनिधि व अधिकारी- कर्मचारी ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशप्रेम की भावना को बनाए रखा। इस अवसर पर विधायक भूलन सिंह मराबी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश प्रेम की भावनाओं से जुड़ा है। यह गौरवान्वित करने वाला क्षण है। हम अपने तिरंगे का सम्मान करते हैं, यह हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना को विकसित करता है। हम सभी भारतीय हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान दें। वहीं कलेक्टर ने जिले वासियों से अपील की कि जिले में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में वो सभी शामिल हों और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो। इस अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान व तिरंगा मेला जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker