BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONकानून व्यवस्थाकृषिकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरटेक्नोलॉजीधार्मिकराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भाजपा के लिए जनजातीय विकास अंत्योदय का मार्ग – मंत्री केदार कश्यप

जनजातीय समाज से दुनिया सामाजिक सदभाव व पर्यावरण संरक्षण सीखे - मंत्री केदार कश्यप

 

 

The Narad News 24,,,,जगदलपुर।बोधघाट जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। श्री कश्यप ने कहा जनजातीय समाज से आज पूरी दुनिया विश्व बन्धुत्व , जलवायु संरक्षण एवं समरसता सीख सकती है।

हमारे देश में जनजातीय समाज राष्ट्रीय चेतना का केंद्र रहा है, वैदिक काल से जनजातीय समाज की श्रेष्ठता के प्रमाण मिलते हैं।हमारे यहाँ राष्ट्रप्रेम, ज्ञान का उद्भव जनजातीय संस्कृति में है, वनों में रहने वाले जनजातीय समाज के बीच रहकर वैदिक ग्रंथ की रचना हुई।स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय समाज के योद्धाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

केदार कश्यप ने कहा कि हमें जनजातीय समाज को भ्रमित करने वाली ताकतों को भी पहचानना होगा। श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ जनजातीय बाहुल्य प्रदेश होने के कारण अपनी ख़ास प्राचीन कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार आदिवासियों की प्राचीनतम विरासत और संस्कृति को सहेजते हुए उन्हें तरक्की की मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हमारी सरकार नियद नेल्लानार जैसी अभिनव योजना लागू की है। इससे जनजातीय क्षेत्र के विकास को गति मिली है। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार ने आदिवासियों के कल्याण हेतु नया मंत्रालय बनाया गया। माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने केंद्रीय बजट 2024-25 में जनजातीय उन्नत ग्राम योजना शुरू की है। यह योजनायें जनजातीय विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता दर्शाती हैँ।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button