छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

माता कालिका परिवार की भव्य चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने की सहभागिता

माता रानी के जयकारों से गूंजा बेमेतरा, विधायक दीपेश साहू और नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

THE NARAD NEWS 24,,,,,,बेमेतरा,,,,,। धर्मनगरी बेमेतरा में माता कालिका परिवार द्वारा माता रानी के प्रति श्रद्धा, भक्ति और आस्था का संदेश देते हुए भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। चुनरी यात्रा के तीसरे वर्ष में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली इस भव्य यात्रा ने पूरे शहर को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं में उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली।

भव्य चुनरी यात्रा का शुभारंभ माता कालिका मंदिर से हुआ। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए माता भद्रकाली मंदिर पहुंची, जहां आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं ने माता रानी को विधिवत चुनरी अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

 

इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, सभापति गौरव साहू, पार्षद सिमरन ताम्रकार, निशा चौबे, महामंत्री संदीप यादव, डॉ. विनय साहू, राकेश वर्मा, भानु राम साहू, योगेश वर्मा, डॉ. नरेश साहू, गोलू कोसले, मीनू पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

विधायक दीपेश साहू ने की आयोजन की सराहना, कहा—धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और आस्था के प्रतीक

 

इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू ने माता कालिका परिवार द्वारा आयोजित भव्य चुनरी यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और अटूट आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। माता रानी के प्रति श्रद्धा और विश्वास हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाते हैं।

 

उन्होंने कहा कि बेमेतरा की पहचान धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से है। माता कालिका परिवार द्वारा लगातार तीसरे वर्ष इतनी भव्यता के साथ चुनरी यात्रा का आयोजन करना सराहनीय है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने माता रानी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

 

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा—धार्मिक आयोजनों से मजबूत होती है सामाजिक एकता

 

नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा ने चुनरी यात्रा में शामिल होकर आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि माता रानी की भक्ति से जुड़े ऐसे धार्मिक आयोजन पूरे समाज को एक सूत्र में बांधते हैं। जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक साथ आस्था और विश्वास के साथ शामिल होते हैं, तो समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव की भावना और मजबूत होती है।

 

उन्होंने कहा कि बेमेतरा की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं हमारी गौरवशाली पहचान हैं। माता कालिका परिवार ने भव्य चुनरी यात्रा के माध्यम से शहर में भक्तिमय वातावरण निर्मित किया है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

धुमाल की प्रस्तुति और मां काली की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

 

चुनरी यात्रा के दौरान लिटिल स्टार साईं कृपा धुमाल, नागपुर की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं, कातरोग के अघोरी एवं मां काली की आकर्षक झांकी कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे। ढोल-नगाड़ों, धुमाल की गूंज और माता रानी के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में सहभागिता की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

आयोजन समिति के सदस्यों का रहा महत्वपूर्ण योगदान

 

इस भव्य चुनरी यात्रा को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों शिवम साहू, युवराज पटेल, सुनील देवांगन, कैलाश सिन्हा, सुमित सिन्हा, कीर्ति साहू, डॉ. रिंकू वर्मा, लव यादव, शुभम सिन्हा, यश रजक, अमृत साहू, धर्मेंद्र साहू, अभिषेक निषाद, मुखेंद्र साहू, भानु साहू, मनीष साहू और आदित्य यादव सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

माता रानी के जयकारों, श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस भव्य चुनरी यात्रा ने बेमेतरा में धार्मिक उत्साह का अनूठा वातावरण निर्मित किया। हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। माता कालिका परिवार का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker