RIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, उप मुख्यमंत्री अरुण साव श्रवण यंत्र और आय प्रमाण पत्र प्रदान किया

लोरमी जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव को मिले 521 आवेदन, कई समस्याओं का मौके पर ही हुआ समाधान

THE NARAD NEWS 24,,,,लोरमी,,,,। स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी के विश्राम गृह में आयोजित जनदर्शन में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर उसका समाधान किया। जनदर्शन में क्षेत्रभर से पहुंचे परिवारजनों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 521 आवेदन सौंपे। इनमें प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन और निर्माण कार्यों सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन शामिल रहे। श्री साव ने कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया। पात्र हितग्राहियों को तत्काल राहत भी मिली।

मौके पर मिले प्रमाण पत्र और श्रवण यंत्र

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जनदर्शन में जाति प्रमाण पत्र तत्काल प्रदान किया। ईश्वर साहू को आय प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं एक जरूरतमंद को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। उप मुख्यमंत्री ने अधिकतर आवेदनों का समाधान किया। वहीं शेष समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्राप्त आवेदनों की सूची संधारित करें और प्रत्येक प्रकरण का क्रमवार निराकरण सुनिश्चित करें। नवागांव की सड़क के संबंध में उन्होंने बताया कि डीपीआर तैयार हो चुका है। जल्द ही प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।

 

जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें अधिकारी

 

श्री साव ने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना न पड़े। उनकी समस्याओं का नियमित रूप से समाधान होना चाहिए। अधिकारी जनता की बातों को गंभीरता से सुनें और विनम्रता के साथ जवाबदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। जनसमस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और तत्परता जरूरी है।

 

जनता का भरोसा सरकार की सबसे बड़ी ताकत

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना सरकार के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री साव ने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि कई प्रकरणों का निराकरण जल्द पूरा होगा। साथ ही नवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker