कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनकोरबाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

जिस समाज में बुजुर्गों का होता है मान सम्मान, वही समाज करता है तरक्की: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन बालको नगर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के 18 वा स्थापना दिवस के अवसर पर हुए शामिल 

 

भवन के लिए 10 लाख और 4 एसी व 2 टीवी प्रदाय करने की घोषणा

 

The Narad News 24,,,,,कोरबा। जिस समाज में बुजुर्गों का मान सम्मान होता है, वही समाज तरक्की करता है। इनके प्रति आदर भाव जगा कर हम अपनी सभ्यता और संस्कृति का संरक्षण कर सकते हैं। बुजुर्गों का सम्मान ही हमारी संस्कृति का परिचायक है। आज बच्चों के लिए पहले गुरु उसके माता-पिता होते हैं। दादा-दादी व नाना-नानी बच्चों में संस्कार की सीख देते हैं। उक्त बातें वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बालको नगर स्थित अनुभव भवन में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के 18 वा स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से कही।

इस अवसर पर उन्होंने कहा की बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी परंपरा है। वृद्धजनों से हमें प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सदैव मार्गदर्शन मिलता है। देश में सर्वाधिक युवा है, बुजुर्ग उन्हें मार्गदर्शन देते रहें तो भारत को अग्रणी देश बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार में बुजुर्गों की सदा आवश्यकता महसूस की जाती है। वरिष्ठजनों की जिम्मेदारी है कि वे अपने अनुभव का लाभ आने वाली पीढ़ी को आशीर्वाद के तौर पर दें। युवाओं की ऊर्जा और वरिष्ठजनों के अनुभव से ही समाज और देश समृद्ध होगा।

इस अवसर पर उन्होंने कहा की ये बहुत खुशी की बात है की समिति के माध्यम से आप सभी सेवानिवृत्त के बाद भी एक दुसरे से इतने साल बाद भी जुड़े हुए हैं। एक दुसरे के सुख और दुःख में खड़े हुए हैं।इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने समिति के बुजुर्ग सदस्यों को शाल श्री फल देकर सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, बालको मंडल अध्यक्ष श्री शिव बालक तोमर, अर्चना रूनिझा के साथ साथ समिति के अध्यक्ष श्री के एन सेठ, महासचिव श्री पी एल सोनी, कोषाध्यक्ष डी एस बनाफर, संगठन सचिव श्री लच्छी राम , वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री के पी सोनी, श्री एस एस जगत, श्री एन के शर्मा, श्री हरि गोविंद ताम्रकार, श्री एल आर साहू , श्री सिंगारा सिंह, श्री गौरांग शाह, श्री राजेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

0 मंत्री श्री देवांगन ने भवन का किया लोकार्पण, अतिरिक्त भवन के लिए 10 लाख की घोषणा

इस अवसर पर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने समिति के अनुभव भवन में बने नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। समिति की मांग पर भवन के ऊपरी तल पर अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की। साथ ही 4 एयर कंडीशनर और 2 टीवी प्रदाय की भी घोषणा की।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button