छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

होली की उमंग में सराबोर हुआ विधायक निवास बेमेतरा, विधायक दीपेश साहू के संग नगाड़े की थाप पर थिरके शहरवासी 

MLA residence Bemetara was drenched in the spirit of Holi, city residents danced to the beats of drums along with MLA Dipesh Sahu

 

 

The Narad News 24,,,,,बेमेतरा। रंगों के महापर्व होली के अवसर पर विधायक निवास बेमेतरा में होली मिलन समारोह बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएँ दीं। सभी की आँखों में खुशी और चेहरे पर रंगों की चमक साफ झलक रही थी। चारों तरफ होली गीतों की धुनों पर नाचते-गाते क्षेत्रवासियों के बीच माहौल पूरी तरह होलीमय हो गया।

 

विधायक दीपेश साहू ने भी थाम ली नगाड़ा और लगाए ठुमके

कार्यक्रम में जब होली गीतों और ढोल नगाड़ों की थाप पर लोग झूमने लगे, तो इस जोश और उल्लास को देख विधायक श्री दीपेश साहू भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने भी क्षेत्रवासियों के संग जमकर ठुमके लगाए। विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आज सचमुच बचपन की यादें ताजा हो गईं। असली मजा होली का तो आज इस मिलन समारोह में देखने को मिला। यही है हमारे क्षेत्र की असली ताकत – प्रेम, भाईचारा और एकजुटता।”

विधायक ने दी होली की शुभकामनाएँ

 

श्री दीपेश साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली रंगों का नहीं, दिलों को जोड़ने का पर्व है। होली त्यौहार हमारे जीवन मे नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है यह त्यौहार हमें सिखाता है की जीवन मे प्रेम, सौहाद्र और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल है इस अवसर पर हमें सभी पुराने गिले-शिकवे भुलाकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संकल्प लेना चाहिए।

 

नेताओं से लेकर आमजन तक दिखा उत्साह

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू नगर पालिका बेमेतरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, नगर पंचायत कुसमी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर साहू,शहर मण्डल अध्यक्ष, मोंटी साहू, बेरला मंडल अध्यक्ष डोमेन्द्र राजपूत,धर्मेंद्र साहू, पार्षद विकास तम्बोली, गौरव साहू, लक्की साहू, निखिल साहू, पंचू साहू, आकिब मलकानी, राजकुमार खांडे, नीतू कोठारी, रवि मुलवानी, होरी लाल सिन्हा, हर्ष वर्धन तिवारी, राकेश मोहन शर्मा, सुरेश पटेल, राजेश मिश्रा, राजेश दीवान, संतोष साव, यशवंत वर्मा, पोषण वर्मा, नरेंद्र वर्मा, राजू देवांगन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजानंद साहू, डॉ विनय साहू, केशव साहू , युगल देवांगन, दोहाई लाल वर्मा, भानु राम साहू, राजीव तम्बोली, राजा गौकरण साहू , रेवा राम निषाद, रोहित साहू, नरेश साहू, संदीप यादव, दीनानाथ साहू, देवराम साहू, नवनिर्वाचित सरपंच, जनपद सदस्यगण, विधायक कार्यालय स्टाफ के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयाँ खिलाकर होली की बधाई दी।

 

पूरा कार्यक्रम बना आपसी भाईचारे और उत्सव का प्रतीक

 

विधायक निवास पर आयोजित यह होली मिलन समारोह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एकजुटता और सौहार्द का संदेश लेकर आया। क्षेत्रवासियों ने भी विधायक श्री दीपेश साहू के साथ नाच-गाकर इस पर्व को यादगार बना दिया। समारोह के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मस्ती में डूबकर पर्व का आनंद उठाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान और जलपान भी कराया गया। पूरा माहौल प्रेम, सौहार्द और रंगों से सराबोर हो गया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button