BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीति

राहुल गांधी के संबंध में बयान देने से पहले पंकज झा अपना राजनैतिक कद देख ले – सुरेन्द्र वर्मा

भाजपा प्रवक्ताओं का हक मारकर सलाहकार बनने वाले पंकज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की चिंता मत करें

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/17 मार्च 2025। मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा द्वारा दिये गये बयान का प्रतिकार करते हुये प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संदर्भ में बयान देने के पहले पंकज झा अपनी राजनैतिक हैसियत का स्वंय आंकलन कर ले। पंकज झा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चिंता करने के बजाय आत्म अवलोकन करें। उन्होंने खुद कितने प्रतिभाशाली भाजपा कार्यकर्ताओं का हक मारकर मुख्यमंत्री के सलाहकार की कुर्सी हासिल किया है। पंकज झा वर्षो से भाजपा की पत्रिका दीपकमल में वेतन भोगी के रूप में काम करते थे। सरकार बनते ही जोड़ तोड़ करके षडयंत्र पूर्वक मुख्यमंत्री के सलाहकार बनकर सरकार से वेतन भत्ते, गाड़ी, बंगले की सुविधा ले रहे है। जबकि इस पद पर तो सही मायने में भाजपा के मीडिया विभाग में काम करने वाले किसी योग्य प्रवक्ता का हक बनता था। भाजपा ने प्रवक्ता का हक छीनने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अधिकार की चिंता मत करें। 

प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि आजादी के आंदोलन के समय से ही कांग्रेस का कार्यकर्ता देश और जनहित को सर्वोपरि मानता है, तथा बिना किसी आकांक्षा के देश की आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। जब भाजपा के पूर्वज अंग्रेजी की चाटुकारिता कर रहे थे तब कांग्रेस के कार्यकर्ता देश की आजादी के लिये अंग्रेजी जेलो के सलाखो के पीछे बंद थे।

प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी ने उन लोगों को आगाह किया था जो भाजपा की स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे थे। इससे भाजपाई तिलमिला गये है।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker