RIAPURकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपार्षदबधाई शुभकामनाएं

नृत्य के विभिन्न रंगों से सराबोर तीज महोत्सव संपन्न 

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा विगत वर्षों की भाँति प्रदेश की विप्र महिलाओं, युवतियों को पूर्णतः सांस्कृतिक मंच प्रदान करने

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा विगत वर्षों की भाँति प्रदेश की विप्र महिलाओं, युवतियों को पूर्णतः सांस्कृतिक मंच प्रदान करने “तीज महोत्सव” का आयोजन अग्रवाल भवन, पुरानी बस्ती में किया गया. प्रतिभागियों ने समूह, एकल नृत्य, तीज सुंदरी की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं विशेष अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा रहीं. अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन, वंदना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर स्वागत किया गया.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अपने उदबोधन में कहा कि महिलायें तीजा अपने पति के दीर्घायु जीवन की कामना के लिये उपवास रखकर मनाती हैं. यह हमारी प्राचीन परम्परा है. संगठन इसे उत्सव के रुप में मना रहा है यह अच्छी बात है. सांस्कृतिक कार्यक्रम से ना केवल प्रतिभा निखरती है बल्कि आपसी मेल-मिलाप भी हो पाता है. बाल आयोग अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा ने कहा कि मुझे यहां आकर खुशी हो रही है कि सभी तीज की खुशियों में बंधे दिख रहे हैं. पारम्परिक नृत्य से माहौल खुशनुमा है. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन मात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं समाज में जागरूकता के लिए चाणक्य स्मृति दिवस जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करता है.

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बताया की इस नृत्य एवं तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में रायपुर, बिलासपुर, भाटापारा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग जिले से लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया. नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे- एकल नृत्य में प्रथम – स्वीटी शर्मा, द्वितीय- अल्पना शर्मा, युगल नृत्य में प्रथम – सुरभी शर्मा, मनका त्रिपाठी, द्वितीय – सीमा चोपड़ा, रावी चोपड़ा एवं समूह नृत्य में प्रथम – महिषासुर मर्दनी ग्रुप, द्वितीय स्थान – निधि दीवान ग्रुप रहे. तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में श्रीमती उन्नति शुक्ला विजेता रही.

इन सभी को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. अन्य प्रतिभागियों को भी सहभागिता सम्मान पत्र प्रदान किया गया.

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती मनीषा शुक्ला – छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार, श्रीमती मंजूषा संत – संचालक मानसी ब्यूटी पार्लर, श्रीमती वरलक्ष्मी राव – डांस टीचर रहीं.

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव सुनील ओझा, अजय अवस्थी, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत पुरोहित, संजय अवस्थी, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, सुमन पाण्डेय, विद्या भट्ट, अनिता राव, कल्पना मिश्रा, अर्चना तिवारी, लक्ष्मी राव, सुनीता शर्मा, रीता – त्रिभुवन तिवारी, सतीश शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, रामबृत तिवारी, रवि शर्मा, उमेश शर्मा, नितिन शर्मा, सरयूपारिण ब्राह्मण से दशरथ शुक्ला, आल इंडिया ब्राह्मण से बबीता – मनहरण दुबे, गणेशदत्त झा, तेलगु ब्राह्मण से बी शैलजा – राजकुमार, चरामेती से मृणालिका – राजेन्द्र ओझा, कान्यकुब्ज से राजेश दीक्षित, राघवेन्द्र मिश्रा, नीता अवस्थी, पूर्णिमा शुक्ला, निशा अवस्थी, प्रीति मिश्रा, बिलासपुर से कान्यकुब्ज ब्राह्मण अध्यक्ष बी. के. पाण्डेय, दुर्ग से श्याम तिवारी, चंचल द्विवेदी, बेमेतरा से कनकलता मिश्रा, उमा तिवारी, बलौदाबाजार से रमेश मिश्रा, शैलजा मिश्रा, मनीषा शुक्ला, कीर्ति शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

 

प्रेषक – अरविन्द ओझा,

अध्यक्ष, वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन

एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद

मो 9424214658

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker