BREKING NEWSHOSPITALछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूस्वास्थ्य विभाग

सड़क हादसे में घायल युवक की जान बचाने आगे आए विधायक दीपेश साहू के भाई प्रो. वाई. डी. साहू निजी वाहन से पहुँचाया जिला हॉस्पिटल

प्राथमिक उपचार के बाद किया एम्स रेफर

 

 

The Narad News 24,,,,बेमेतरा, बेमेतरा से देवरबीजा मार्ग पर सेवा सहकारी समिति देवरबीजा के पास सड़क हादसे में घायल युवक को तत्काल मदद प्रदान करते हुए विधायक दीपेश साहू के छोटे भाई प्रोफेसर वाई. डी. साहू ने मानवता और दरियादिली का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम परसबोर्ड निवासी दिनेश वर्मा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान प्रो. साहू ने बिना विलंब किए अपने निजी वाहन से घायल को तत्कालजिला हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर होने पर उसे एम्स रेफर किया गया।

 

इस मानवीय पहल से मौके पर मौजूद लोगों ने विधायक साहू के छोटे भाई प्रोफेसर वाई डी साहू की त्वरित मदद और संवेदनशीलता की सराहना की। उनकी इस दरियादिली भरी पहल से न केवल एक घायल युवक की जान बची बल्कि समाज के लिए भी मानवीय उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

विधायक दीपेश साहू के छोटे भाई प्रोफेसर वाई. डी. साहू ने इस मौके पर कहा कि –मानव जीवन सबसे अनमोल है। किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में हर व्यक्ति का पहला कर्तव्य यही होना चाहिए कि वह पीड़ित की मदद के लिए आगे आए। हम सभी को समाज में मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker