RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित कर प्रदेश सरकार ने मातृशक्ति का सम्मान किया : भाजपा

प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी ने मुख्यमंत्री साय एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया

The narad news 24,,,,,,,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026 को महतारी गौरव वर्ष घोषित किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार का छत्तीसगढ़ की संपूर्ण मातृशक्ति की ओर से आभार व्यक्त किया है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि यह घोषणा छत्तीसगढ़ की संपूर्ण मातृशक्ति का सम्मान है, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्परा का सम्मान है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की सभी महिलाओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिला सम्मान और आत्मनिर्भरता की नींव है। महतारी वंदन योजना से महिलाएँ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और घरेलू आवश्यकताओं को आत्मसम्मान के साथ पूरा कर पा रही हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिरता मजबूत हुई है। इसी प्रकार यह योजना घरेलू कार्यों, कृषि और स्वरोजगार से जोड़ने में भी सहायक बन रही है। महिलाएँ अपने फैसले खुद ले पा रही हैं और परिवार की आर्थिक योजनाओं में भागीदार बन रही हैं। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि इस योजना ने दूरस्थ गाँवों की बहनों को नियमित आर्थिक सम्बल दिया है। इससे पोषण, स्वास्थ्य और बच्चों की पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ा है। जब इस योजना को बिहान योजना, मितानिन योजना और महिला स्व-सहायता समूहों से जोड़ा गया, तो महिलाओं की आय, सम्मान और आत्मविश्वास, तीनों बढ़े हैं।

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि महतारी वंदन योजना यह सिद्ध करती है कि जब महिलाएँ सशक्त होती हैं, तब छत्तीसगढ़ समृद्धि की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ता है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि अब प्रदेश के विकास के केंद्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर प्रदेश सरकार ने मातृ-शक्ति का गौरव बढ़ाने का काम वर्ष 2026 में करने का जो संकल्प व्यक्त किया है, वह सुदृढ़, सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने की दृष्टि से अभिनंदनीय है।

——————

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker