BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSखेल मंत्री टंकराम वर्माछत्तीसगढ़धार्मिकबधाई शुभकामनाएंमहतारी वंदन योजनाराम भगवान श्री रामरायपुर  प्रेस क्लबरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं खेलमंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेश वासियों को दी 

महिला न केवल परिवार अपितु समाज और देश के निर्माण एवं उन्नति में महती भूमिका निभाती हैं – श्री वर्मा

 

The narad news 24,,,,,,,रायपुर। 2024। खेलमंत्री टंक राम वर्मा ने 8 मार्च 2024, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश व प्रदेश की सभी मातृशक्तियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या को मातृशक्तियों को शुभकामना देते हुए कहा है कि महिला न केवल परिवार अपितु समाज और देश की निर्माण एवं उन्नति में महती भूमिका निभाती हैं। हमारे देश व प्रदेश के महिलाओं ने अपनी दक्षता, योग्यता और हौसलों से हर क्षेत्र में अपना मुकाम बनाया है। इस देश की आज़ादी से लेकर निर्माण तक उनकी भागीदारी समाहित है। महिलाओं के पास जो शक्ति एवं साहस है, वह पूजनीय है, वंदनीय है।

 

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारे प्रदेश की महिलाओं में आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। इस योजना में महिलाओं को साल में 12 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। इस राशि की पहली किश्त अगले कुछ दिनों में ही महिलाओं के खाते में अंतरित कर दी जाएगी। हमारी सरकार बहुत तेज़ी से अपने सभी घोषणाओं को एक के बाद एक पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शासन में अब छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा अविरल बहेगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker