BJPBJP CGBREKING NEWSKORBARIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मंत्री लखन लाल देवांगनमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

सरोज पांडेय शेरनी है – कोरबा में पचास से ज्यादा समाज के प्रमुखों के साथ लंबी चर्चा ,विष्णु देव साय कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन साथ रहे

पचास से ज्यादा समाज के प्रमुखों से मिले सीएम, मांगा समर्थन

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर।* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा में पचास से ज्यादा समाज के प्रमुखों के साथ लंबी चर्चा की। मोदी के दस साल के काम काज की चर्चा करते हुए उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाने को देश की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि मोदी ने हर समाज की तरक्की की सदैव चिंता की है।

अपनी सरकार पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने न्यूनतम समय में जनहित के फैसले लिए है, त्वरित निर्णय की ये गति सतत जारी रहेगी।

 

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 4 सीटों पर मतदान हो चुका है, शेष सीटों पर 7 को मतदान होना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी 11 सीटों पर हम जीतने जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि मोदी देश के गरीबों की चिंता दिन रात करते हैं। बतौर केंद्रीय राज्य मंत्री उनके साथ उन्हे काम करने का जब मौका मिला तो मोदी के देश के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए काम करने की ललक को उन्होंने नजदीक से देखा ।

सीएम साय ने सभी समाज के प्रमुखजनों से कहा की कोरबा की जनता बहुत सौभाग्य शाली है। जो सुश्री सरोज पांडेय जैसा योग्य प्रत्याशी मिला है। उन्होने सरोज पांडेय को शेरनी की संज्ञा दी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू भी उपस्थित थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker