BJPBREKING NEWSCONGRESHRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिराज्यपालविधायक

रामविचार नेताम बने प्रोटेम स्पीकर, डॉ रमन ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन

पक्ष विपक्ष के सभी नेता हुए दोनों कार्यक्रमों में शामिल

*

 

The Narad News 24,,,,,, रायपुर 17 दिसंबर 2023 : आज राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने रामानुजगंज से विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भूतपूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत समेत पक्ष विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल हुए।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर दक्षिण के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत समेत तमाम शीर्ष नेता विधानसभा भवन पहुंचे, जहां इन सभी नेताओं की उपस्थिति में राजनांदगांव से विधायक और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को सदन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सौंपा।

इस अवसर पर डॉ रमन सिंह ने पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि 90 विधायकों के संरक्षक के नाते इस नई जिम्मेदारी में उनका पूरा प्रयास होगा कि विधानसभा का संचालन बेहतर ढंग से हो और प्रदेश के हित में हर विषय विधानसभा के पटल पर गंभीरता के साथ रखा जाए जिससे अगले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker