RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर कलेक्टर

राज्योत्सव 2025: नवा रायपुर में होगा रोमांचक एयरशो, सूर्यकिरण टीम दिखाएगी हैरतअंगेज करतब ,कलेक्टर ने शो की तैयारियों को लेकर स्थल का किया निरीक्षण

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर, 07 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अवसर पर नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में 5 नवंबर को भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम द्वारा प्रस्तावित भव्य एयरशो का आयोजन किया जाएगा। इससे एक दिन पहले 4 नवंबर को टीम द्वारा रिहर्सल किया जाएगा।

आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह आयोजन प्रदेशवासियों के लिए रोमांच और गर्व से भर देने वाला अनुभव होगा।

 

इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन (आईएएस), जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे तथा एएसपी श्री विवेक शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker