रायपुर ग्रामीण लोकप्रिय विधायक मोतीलाल साहू ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस 75वीं वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Raipur Rural Popular MLA Motilal Sahu extended hearty congratulations and best wishes to the people of the state on the 75th anniversary of Republic Day.

The Narad News 24,,,,,,रायपुर// ग्रामीण लोकप्रिय विधायक मोतीलाल साहू ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में विधायक साहू ने कहा कि आज का दिन संविधान में समाहित मूल्यों व हमारे कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का दिन है। इस गौरवान्वित दिवस पर हमें मिलकर देश में शांति, सद्भाव और राष्ट्रसेवा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लेना चाहिए।
विधायक साहू ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में प्रदेश की महतारी-बहनों को, किसानों को, युवाओं को, आवास से वंचित कर दिए गए कमजोर वर्ग के लोगों से किए सभी बड़े वादे को पूरा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है।
हमारी सरकार आगे भी छत्तीसगढ़ को विकसित बना कर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में योगदान देने हेतु दिन-रात जुटी रहेगी


