IED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपत्रकारपुलिस प्रशासनमुख्य निर्वाचन

पत्रकार बन एक फर्जी व्यक्ति राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारियों को झूठी शिकायतों से कर रहा है ब्लैकमेल , पत्रकारों के एक दल ने की राजधानी के S.P से मुलाकात और की कार्यवाही की मांग

A fake person posing as a journalist is blackmailing senior officials and businessmen of the state with false complaints, a group of journalists met the S.P. of the capital and demanded action.

 

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर में एक अपराधिक दिमाग और शातिर चालबाज व्यक्ति अकलेश खटोड़ उर्फ अखिलेश जैन नामक व्यक्ति जिसे पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों सहित भाषा, वाक्य विन्यास और व्याकरण सहित शुद्ध हिंदी का ज्ञान तक नहीं है वह व्यक्ति छत्तीसगढ़ शासन, जिला एवं पुलिस प्रशासन से बतौर पत्रकार और ब्यूरो चीफ बन एक मीडिया संस्थान के नाम से पत्राचार एवं पत्रकारवार्ता कर रहा है। यह व्यक्ति आई. ए. एस., आई.पी. एस., राज्य प्रशासनिक सेवा, गणमान्य व्यापारी गणों एवं पत्रकारों के विरुद्ध तथ्यहीन, साक्ष्य हीन,झूठी तथा मनगढ़ंत शिकायतों द्वारा लोक सेवकों को गुमराह करने, लोक सेवकों को गलत निर्णय लेने एवं अनुचित तथा विधि विरुद्ध कार्य के लिए प्रेरित करने का अपराध कर रहा है।

जो की भारतीय न्याय संहिता 2023 के अनुसार गंभीर अपराध है। पूर्व में भी राजधानी के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारियों ने इसके विरुद्ध आवेदन प्रस्तुत किये है साथ ही पत्रकार वार्ता कर इसके काले कारनामों को उजागर किया है। पूर्व में भी अकलेश खटोड़ उर्फ अखिलेश जैन के काले कारनामों की शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री से भी की गई थी।

ये पहले राजधानी के एक बड़े बिल्डर की फर्म में नौकरी करता था। फिर उसी को ब्लेकमेल करने लगा। जिसकी भी शिकायत सामने आई थी। अब ये फर्जी पत्रकार बन कर पत्रकारों के विरुद्ध ही तथ्यहीन, साक्ष्य हीन, मनगढ़ंत और झूठा एक आवेदन भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी एक लिखित शिकायत की गई है कि यह सभी पत्रकार फिर से मेरे खिलाफ निराधार एवं झूठी खबर चला रहे हैं। जो की पूर्णतः निराधार है।

इन सभी विषयों को लेकर पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह से मुलाकात की और आवेदन पत्र भी दिया है कि इसके विधि विरुद्ध किये जा रहें कृत्यों की विस्तृत जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाये।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker