RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुरशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य विभाग

दिव्यांगों के कल्याण के लिए हमारी सरकार तत्पर है, इनकी सेवा हमारा सौभाग्य हैं-अनुज

धरसींवा में होगा विशाल चिन्हांकन शिविर का आयोजन जन जन के साथ है, आपका अनुज

 

 

The Narad News 24,,,,धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय ग्राम पंचायत धरसींवा में 3 सितंबर 2025, दिन बुधवार को मंगल भवन में विशाल चिन्हांकन शिविर का आयोजन प्रातः11 बजे से शाम 05 बजे तक होने वाला हैं| इस शिविर में क्षेत्र के आस-पास के दिव्यांग या वृद्धजन जिन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए किसी उपकरणों की ज़रूरत होती है, ऐसे दिव्यांगों का चिन्हांकन कर पंजीकरण किया जाएगा एवं अगले शिविर में उन्हें उपकरण प्रदान किया जायेगा| इस विशाल शिविर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों के कल्याण के लिए सरकार तत्पर है, दिव्यांगों व वृद्धजनों की सेवा करना मेरा परम सौभाग्य रहेगा| इस शिविरों में दिव्यांग व्यक्तियों का पंजीयन कर परीक्षण किया जायेगा और अगले शिविर में उनकी ज़रूरत के अनुसार कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण और प्रमाणपत्र दिए जायेंगे। हमारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य हैं| पीड़ित मानवता के कल्याण हेतु बहुत कुछ करने को है, जो कुछ भी मानव-कल्याण का कार्य कर सकते हैं वह पूरे समर्पित भाव से करें। जो भी साधन उपलब्ध हैं, उनके द्वारा ही जितना संभव हो सके मानव, समाज व राष्ट्र की सेवा करें। मैं हमारे क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं भाई बहनों से अपील करता हूं कि वे अपने आसपास क्षेत्र के दिव्यांग एवं वृद्धजनों को इस शिविर पर लेकर आये ताकि हम उनके दैनिक जीवन के कठिनाइयों को कम कर जीवन को सरल एवं सुगम बना सके।

व्यक्ति चाहे शारीरिक रूप से दिव्यांग हो या मानसिक रूप से, वह हमारे समाज का उतना ही महत्वपूर्ण अंग है जितना कोई अन्य आम आदमी। यह प्रकृति की देन है कि दिव्यांगों में ऐसी प्रतिभा विकसित हो जाती है जिसके कारण वे अद्भुत कार्य कर पाते हैं जो सामान्य इंसान भी न कर पाए, इसका जीता-जागता उदाहरण हमारे देश के पैरालंपियन हैं, जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है व विश्व पटल पर अलग छाप छोड़ी है। आइये हम सब मिल कर दिव्यांगों की सहायता करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान करते हैं|

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button