RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीति

 राजधानी में मुश्किल से एक दो मैदान बचे है सरकार उनको भी बेच रही – कांग्रेस

 

 

 

 

रायपुर/21 अक्टूबर 2026। भाजपा सरकार द्वारा राजधानी के बीटीआई ग्राउंड में कमर्शियल एवं रेसीडेंसियल प्रोजेक्ट बनाये जाने का कांग्रेस ने विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी में मुश्किल से एक दो मैदान बचे है सरकार उनको भी बेच रही है। बीटीआई ग्राउंड के बीचो बीच शंकर नगर क्षेत्र का एक मात्र खुला मैदान है। जहां पर राजधानी के लोग सुबह शाम सैर करते है। वहां पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन किये जाते है। यहां पर कमर्शियल और रेसीडेंसियल प्रोजेक्ट तो बनाया जाना गलत है। राजधानी में खुल मैदान की ज्यादा जरूरत है सरकार बिल्डर मत बने अपनी सामाजिक सरोकार को निभाये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रायपुर में खुले मैदानो की कमी पहले से है। पहले जो स्कूलो के मैदान थे। उसको भाजपा की पूर्ववर्ती सरकारो ने दुकाने और विभिन्न निर्माण करवा कर खत्म कर दिया है। साईंस कालेज मैदान, सप्रे स्कूल, आरडी तिवारी स्कूल, मोवा स्कूल गवरमेंट स्कूलो के मैदान तो पहले ही दम तोड़ चुके है। अब एक मात्र बचे बीटीआई ग्राउंड को समाप्त किया जाना गलत है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीटीआई ग्राउंड वहां के बच्चो के खेल कूद के लिये आरक्षित है। सरकार उसका कैसे व्यवसायिक उपयोग कर सकती है। सरकार पैसा कमाने की होड़ में राजधानी के आम आदमी की नागरिक सुविधाओ को छीनने का काम मत करे। सरकार बताये कि बीटीआई ग्राउंड पर यदि कमर्शियल और रेसीडेंसियल निर्माण होता है तो इस ग्राउंड का विकल्प सरकार के पास क्या है? राजधानी में ऐसे कितने खुले मैदान उपलब्ध है। जहां नागरिक अपनी सामान्य खेल कूद, सामाजिक सार्वजनिक और सांस्कृतिक गतिविधियां कर पायेगे।

 

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button