RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशदेश विदेशबधाई शुभकामनाएंमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

ऑपरेशन सिंदूर की गूंज से कांपा पाकिस्तान! भारत ने लिया मासूमों की मौत का बदला, कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं – अब हर गोली का जवाब बम से मिलेगा

Pakistan trembled at the echo of Operation Sindoor! India avenged the death of innocents, Cabinet Minister Mrs. Laxmi Rajwade said - Now every bullet will be answered with a bomb

 

The Narad News 24,,,,,,सूरजपुर 07 मई 2025।पाकिस्तान की सरजमीं पर मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के भारत के कड़े जवाब के बाद पूरे देश में जश्न और गर्व का माहौल है। इस अभूतपूर्व कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा, ” माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब नए युग का भारत है। यह वो भारत है जो चुप नहीं बैठता, बल्कि आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देना जानता है।”

 

श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर थल सेना, जल सेना और वायु सेना के जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

उन्होंने कहा, “पहलगाम में मासूमों की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। आज भारत ने उस दर्द का बदला ले लिया है। देश की सेनाओं का यह संयुक्त अभियान आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम है।

“देश की जनता को अब भरोसा है कि भारत हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर इसकी मिसाल है।

 

बहरहाल प्रदेश सहित जिले भर में इस सर्जिकल स्ट्राइक की सराहना हो रही है। लोग सोशल मीडिया और जनसभाओं में भारत की इस कार्रवाई की प्रशंसा कर रहे हैं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने दिखा दिया है कि अब शब्द नहीं, सिर्फ़ कार्रवाई होती है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker