CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये – कांग्रेस

21 क्विंटल प्रति एकड़ 3286 रू. क्विंटल के भाव में भुगतान हो*

 

The Narad News 24,,,,रायपुर/08 अक्टूबर 2025। सरकार द्वारा धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू किये जाने की घोषणा का विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू किया जाना चाहिये। 1 नवंबर तक किसानो का धान खेतो से खलिहान में आकर बेचने के लिये तैयार हो जाता है। 15 नवंबर से खरीदी होने पर किसानों को इंतजार करना पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब से राज्य बना है, राज्योत्सव के दिन से ही धान खरीदी की परंपरा रही है। साय सरकार पिछले दो साल से 15 दिन देरी धान खरीदी शुरू करती है। ताकि कम किसानो का धान खरीदना पड़े।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार के तरफ से बयान आया है कि अभी तक 21 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जबकि पिछले साल लगभग 27 लाख किसानों ने धान बेचा था। मतलब अभी तक 6 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है। एग्री स्टेक पंजीयन में आ रही परेशानी के कारण किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है। हमारी मांग है कि पूरे अक्टूबर माह तक पंजीयन कराया जाय जिनका एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हो पा रहा उनका सोसायटी के माध्यम से पंजीयन कराया जाय।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि

 

1. धान खरीदी 1 नवंबर से की जाय।

2. 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी हो।

3. धान की कीमत 3100$117$69 कुल 3286 रू. का भुगतान करने का भी घोषणा किया जाए।

4. 2024-25 में किए गए एमएसपी में वृद्धि 117 तथा 2025-26 में किए गए एमएसपी में वृद्धि 69 को जोड़कर कुल 3286 रुपए प्रति क्विंटल होता है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker