RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीतिस्वास्थ्य विभाग

देशभर में कफ सिरप से हुई मौतों के बाद भी सरकार लापरवाह बनी हुई – दीपक बैज

प्रदेश नकली दवाओं का गढ़ बन गया है* *कमीशनखोरी के लालच में खरीदी गई अमानक दवाएं, मरीजों की जान जोखिम में

 

The Narad News 24,,,रायपुर/08 अक्टूबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश भर में कफ सिरप की गड़बड़ियों से भी सरकार सचेत नहीं हुई है। केवल एक आदेश निकाल दिया गया कि प्रदेश में 2 साल से कम के बच्चों को कफ सिरप नहीं दिया जाएगा। लेकिन अमानक कफ सिरप की गुणवत्ता जांचने बाजार में उसकी उपलब्धता रोकने कोई कार्यवाही छापेमारी नहीं की गई। आज भी अनेक दवा दुकानों में अमानक कफ सिरप बिक रहा है। लगता है सरकार इंतजार कर रही है कि कोई घटना घटे और उसके बाद वह ठोस निर्णय लेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण प्रदेश में नकली और अमानक दवाएं धड़ल्ले से बिक रही है। लगभग आधा दर्जन से अधिक मेडिकल कालेजों और जिला अस्पतालों में अमानक दवाएं मिली है। पूरा छत्तीसगढ़ नकली दवाओं का गढ़ बन गया है। पौने दो साल की भाजपा सरकार में पैरासिटामाल और दर्द निवारक दवाओं तक में फंगल और काले धब्बे पाये गये है।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पूरी सरकार ठेके पर चल रही है, मुनाफाखोरों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है, इसी तरह की दवाओं की खरीददारी के लिए फार्मेसी काउंसिल का रजिस्टर एक अयोग्य स्टोर कीपर को बनाकर रखा गया है, अस्पतालों में दवा के नाम पर ज़हर दिया जा रहा है। बच्चों को जहरीली कफ सिरप पिलाई गई, क्रीमी की दवा एल्बेंडाजोल भी अमानत निकला जिसे विगत 6 महीना से बच्चों को खिलाया जा रहा था, फफूंद लगे पैरासिटामाल सहित तमाम आवश्यक दवाइयां विगत कई महीनों से मरीजों को दिया गया। 15 साल के पूर्ववर्ती भाजपा के कुशासन में किस तरह से नसबंदी कांड, अंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, स्पाइन ऑपरेशन महावीर फार्मा जैसे ब्लैक लिस्टेड कंपनी से कमीशन लेकर सप्लाई किया गया, भाजपा की सरकार में एक बार छत्तीसगढ़ में वही दौर फिर से आ गया है।

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button