EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएं

सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गई विदाई, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने की सेवा की सराहना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक लाईन श्री निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक श्री अनीश सारथी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दिये।

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर पुलिस

दिनांक 01.04.25

*सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गई विदाई, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने की सेवा की सराहना*

पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए 04 सहायक उपनिरीक्षक एवं 03 प्रधान आरक्षक को विदाई दी गई। इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक लाईन श्री निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक श्री अनीश सारथी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दिये।

 

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में सहायक उप निरीक्षक श्री भूषण लाल साहू, श्री सुरेन्द्र मिश्रा, श्री चम्पू लाल साहू, श्रीमती मिनती सरकार तथा प्रधान आरक्षक श्री विनोद कुमार कश्यप, श्री चुम्मन लाल साहू एवं श्री मानभंजन भोई शामिल हैं।

*सउनि श्री भूषण लाल साहू – आप वर्ष 1989 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना कोतवाली, उरला, कसडोल, बालाघाट, नारायणपुर पुनः रायपुर यातायात एवं पुलिस लाईन रायपुर में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 36 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।*

 

*सउनि श्री सुरेन्द्र मिश्रा – आप वर्ष 1981 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना सिविल लाईन, गंज, पण्डरी, टिकरापारा, पुरानी बस्ती एवं आमानाका में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 44 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।*

 

*सउनि श्री चम्पू लाल साहू – आप वर्ष 1988 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना पुरानीबस्ती, खरोरा, अभनपुर, मौदहापारा, सिमगा, गोबरानवापारा, गुढियारी, महासमुद, खल्लारी, पटेवा, कोतवाली एवं पुलिस लाईन रायपुर में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 37 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।*

 

*सउनि श्रीमति मिनती सरकार – आप वर्ष 1982 में महिला आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर पुलिस कंट्रोल रूम, महिला थाना एवं डॉयल 112 में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 43 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।*

 

*प्रधान आरक्षक श्री विनोद कुमार कश्यप – आप वर्ष 1984 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना-जीआरपी, खरोरा, आरंग एवं पुलिस लाईन रायपुर में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 41 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।*

 

*प्रधान आरक्षक श्री चुम्मन लाल – आप वर्ष 1982 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना कोतवाली, तुमगांव धरसींवा, पुलिस लाईन, खरोरा, गरियाबंद, आरंग, यातायात, पुनः पुलिस लाईन, खरोरा एवं पुनः आरंग में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 43 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।*

 

*प्रधान आरक्षक श्री मानमंजन भोई- आप वर्ष 1988 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना-सरस्वतीनगर एवं यातायात में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 37 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।*

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker