EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागछत्तीसगढ़राजनीति

पीएससी में चयनित एक भी अभ्यर्थी मंत्री-विधायक के रिश्तेदार नहीं, शिकायत मिलने पर होगी जांच सीएम भुपेश बघेल 

पीएससी भर्ती में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए पीएम को लिखी  चिट्ठी पूर्व cm रमन सिंह ने

 

The Narad News 24,,,,,,,,,रायपुर :  भूपेश बघेल ने  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की नियुक्ति में लगे धांधली  आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और भाजपा को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति करने की जगह शिकायत दर्ज कराए, हम जांच कराएंगे।

भाजपा के लोग पीएससी के मामले में लगातार आरोप लगा रहे हैं कि सरकार के बैठे लोगों और अधिकारियों के रिश्तेदार का चयन हो रहा है। मैं दावे के साथ कहता हूं कि चयनित अभ्यर्थियों में एक भी मंत्री और विधायक के रिश्तेदार नहीं है। सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह  को  बघेल जवाब दे रहे हैं  कहा कि भाजपा के शासनकाल में सभी परीक्षाएं विवादित रहीं। हाईकोर्ट में उन परीक्षाओं के खिलाफ फैसले आए, मगर इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई। रमन सिंह अब किस आधार पर धांधली होने का बयान दे रहे हैं। उनके कार्यकाल में पीएससी की ऐसी कौन सी परीक्षा थी, जो विवादित नहीं रही।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पीएससी भर्ती में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी और मामले की सीबीआइ जांच की मांग की थी। रमन सिंह का आरोप था कि इसमें 18 ऐसे लोगों को नियुक्ति दी गई है जो कि सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के नेताओं और बड़े अधिकारियों के रिश्तेदार हैं।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker