BJPBJP CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपत्रकारबधाई शुभकामनाएंमंत्री बृजमोहन अग्रवालरायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

रायपुर दक्षिण में प्रचंड जीत पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

जनता के विश्वास की जीत, रायपुर दक्षिण में भाजपा का परचम:सांसद बृजमोहन

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर 23नवम्बर रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा से 46,167 मतों के भारी अंतर से प्रचंड विजय प्राप्त करने पर सुनील सोनी को हार्दिक बधाई दी है।

श्री अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक विजय को रायपुर दक्षिण की जनता के भाजपा की विचारधारा, विकास और जनसेवा में अटूट विश्वास का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा, *”यह जीत रायपुर दक्षिण की जनता की आकांक्षाओं और सपनों की जीत है। जनता ने लगातार 9वीं बार कमल को खिलाकर यह साबित कर दिया है कि उनका भरोसा केवल भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व पर है।”

उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण हमेशा से उनका घर रहा है और वहां की जनता उनके दिल में बसती है। श्री अग्रवाल ने 35 वर्षों के विश्वास को बनाए रखने के लिए और एक बार पुनः भाजपा को जिताने के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आज मैं जो कुछ भी हूं, वह जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हूं। जब तक जीवन है, तब तक मैं जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहूंगा।”

 

उन्होंने यह भी कहा कि यह विजय केवल मतों की नहीं, बल्कि जनता और भाजपा के बीच के उस गहरे रिश्ते की जीत है, जो सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के सिद्धांतों पर आधारित है। रायपुर दक्षिण ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह विकास और सुशासन की राह पर भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। 

इस जीत के बाद अब क्षेत्र की जनता को दो विधायक मिल गए हैं आधिकारिक रूप में सुनील सोनी और दूसरे वो स्वयं, दोनों मिलकर रायपुर दक्षिण को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देंगे और हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लायेंगे।

 

श्री अग्रवाल ने श्री सुनील सोनी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह विजय जनता के साथ उनके स्नेह, संवाद और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सोनी अपने कार्यकाल में जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

 

उन्होंने भाजपा की इस जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि, पार्टी के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं के बिना इस जीत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आज की इस जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हैं।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker