IED नक्सलियोंकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारबिलासपुरमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासांसदस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

समारोह में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को किया सम्मानित

*पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर 23 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान लखीराम आडिटोरियम में दैनिक नवप्रदेश समाचार पत्र समूह के बिलासपुर संस्करण के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, और इसका महत्व तभी सार्थक होता है जब यह समाज के हर वर्ग की आवाज को सामने लाए। आज इस कार्यक्रम में हर विधा के प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान सामाजिक सरोकारों की कसौटी है। समारोह में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इनमें बिरहोर समाज के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जशपुर निवासी सरल हृदय के धनी पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव, साहित्यकार डॉ. सतीश जायसवाल, सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ अरविंद तिवारी, कत्थक नृत्यगुरु सुश्री वासंती वैष्णव, वरिष्ठ पत्रकार श्री नथमल शर्मा, कवि एवं साहित्यकार श्री रामकुमार तिवारी, व्यवसाय जगत के श्री कमल सोनी, सेवाकार्य से जुड़े श्री पीयूष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार श्री सुशील शुक्ला, श्री संस्कार अग्रवाल, श्री विक्रम सिंह ठाकुर, बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री इरशाद अली शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने जशपुर के छोटे से गांव के रहने वाले पद्मश्री से विभूषित श्री जागेश्वर यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बिरहोर जनजाति वर्ग के उत्थान में लगा दिया। वे पैदल ही बिरहोर बहुल गांवों में जाकर शासन की योजनाओं की जानकारी देते हैं और उन्हें जागरूक करने का कार्य करते रहे हैं। जशपुर, रायगढ़, कोरबा सहित अन्य जिलों में वे काफी लोकप्रिय हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में नवप्रदेश संस्था व कल्याणी संस्था के मध्य नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता हेतु एमओयू किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय मे प्रिंट मीडिया का काम चुनौती पूर्ण है। उन्होंने नवप्रदेश के बिलासपुर संस्करण के 10वें स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने समारोह में सम्मानित होने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker