EDUCATIONIED नक्सलियोंआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपत्रकारबधाई शुभकामनाएंमुख्य निर्वाचनरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण,

ग्रामीणों की शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर किया निरीक्षण, विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी

 

 

The Narad News 24,,,,,,आरंग//रायपुर//-ग्रामीणों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आज ग्राम कुरुद-कुटेला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ संजय चंद्राकर, पिलाराम निषाद, नेतराम साहू सहित ग्रामवासी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान विधायक गुरु साहेब ने स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं और सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लापरवाही मानते हुए, संबंधित कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं पर भी चर्चा की और स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक सुधार लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद विधायक गुरु साहेब ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में शैक्षिक माहौल और सुविधाओं का अवलोकन करते हुए उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों को बेहतर कार्यक्षमता के लिए प्रेरित किया। विधायक ने विद्यालय के छात्रों से भी बातचीत की और उनके शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की बात कही।

 

विधायक ने दोनों संस्थानों में सुधार के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए और क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker