KORBAकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनखेल समाचारछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबधाई शुभकामनाएंमंत्री लखन लाल देवांगनरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर खिलाड़ियों को उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दी बधाई

Industry Minister Shri lakhan Lal Dewangan congratulated the players on winning gold and silver medals in the boxing championship.

 

The Narad News 24,,,,कोरबा। गोवा में एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर कोरबा लौटे खिलाड़ियों को वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बधाई देकर उनका हौसला अफजाई किया।

15 नवंबर से 17 नवंबर तक गोवा के मापुसा पेंडम इंडोर स्टेडियम में एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, कंबोडिया, वियतनाम समेत अन्य देशों के 300 खिलाड़ी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में कोरबा के हार्दिक दुरेजा 85 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक, विशाल कुमार साहू 63 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक, मुस्कान जायसवाल 57 किलोग्राम भार में रजत पदक जीता।।

गुरुवार को मंत्री श्री देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पर सभी प्रतिभागियों ने मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन से सौजन्य भेंट कर अपनी उपलब्धि की जानकारी दी। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने खिलाडियों को उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरबा शहर के खिलाड़ियों ने यह गौरवमयी उपलब्धि हासिल की है। उनकी मेहनत और लगन से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी। सभी पर हमें गर्व है और आशा करते हैं कि भविष्य में वह और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।।

इस अवसर पर पीतांबर साहू, महेन्द्र सिंह, अनिल डडसेना, केदारनाथ जायसवाल, मो आरिफ सहित अन्य उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker