RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पूर्व सीएम भुपेश बघेलमंत्री ओपी चौधरीरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

मंत्री श्री चौधरी ने कहा – हीनता बोध से ग्रस्त हुए भूपेश, पाकिस्तान के विरुद्ध भारत की जीत को नहीं पचा पा रहे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बघेल को लिया आड़े हाथों

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर | 15 मई |तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बयान को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया में पोस्ट किया जिसे कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने आड़े हाथों लिया है।

मंत्री श्री चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को हीनता बोध से ग्रस्त बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विरुद्ध भारत की जीत को नहीं पचा पा रहे हैं।

आयोजन शब्द का समझाया अर्थ

मंत्री श्री चौधरी जी ने आयोजन शब्द को लेकर कहा कि ‘नागरी प्रचारिणी सभा’ के शब्दकोष में ‘आयोजन’ का अर्थ है – ‘किसी कार्य या गतिविधि को सुनियोजित और व्यवस्थित ढंग से करने की प्रक्रिया।’ इसमें योजना बनाना, संसाधनों का प्रबंधन और कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करना शामिल है।

सैनिकों के शौर्य पर नहीं करना चाहिए सवाल – मंत्री श्री चौधरी

कैबिनेट मंत्री श्री चौधरी ने आगे लिखा कि क्या कांग्रेस नेता यह कहना चाहते हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत चला अभियान सुनियोजित नहीं था या अव्यवस्थित था? या सेना ने योजना सही नहीं बनायी थी, कि संसाधनों का प्रबंधन सेना ने सही नहीं किया? कभी सर्जिकल स्ट्राइक का इसी तरह मजाक बनाते हुए भूपेशजी ने यह कहा था कि ‘वहां केवल कौए मरे हैं।’ जनता ने उस भद्दे मजाक का माकूल जवाब भी दे दिया उन्हें।हमारे सैनिकों के शौर्य पर सवाल खड़ा करते रहने की परिपाटी बंद होना चाहिये। यह राजनीति का विषय नहीं है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker