BREKING NEWSDHAMTARIDURGEDUCATIONKORBARAJNANGAONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदुर्गधमतरीबधाई शुभकामनाएंमंत्री लखन लाल देवांगनमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रदेश के 05 जिलों में निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना प्रारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन 

कोरबा, महासमुंद, अंबिकापुर, जगदलपुर, जशपुर में प्रवेश और काउंसिलिंग की प्रक्रिया जारी

 

 

मुख्यमंत्री की विशेष पहल से शुरू पीएससी, व्यापम, बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग

The Narad news 24,,,,,,रायपुर, 18 जुलाई 2024/ श्रमिक हितैषी सरकार के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की विशेष पहल और श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन के निर्देश पर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू हो गई है। इस योजना के तहत पीएससी, व्यापम, बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी।

प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी 5 जिलों में कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी है। इन सभी जिलों में 50-50 सीटें निर्धारित हैं। साथ ही शेष जिलों कोरबा, महासमुंद, अंबिकापुर, जगदलपुर, जशपुर में प्रवेश और काउंसिलिंग की प्रक्रिया चल रही है।

श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के पंजीकृत हितग्राहियों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप श्रमिक परिवार के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ठोस कदम उठाएं जाएं। श्रमिक परिवार के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाओं की जरूरत है।

 

इसी तारतम्य में पंजीकृत श्रमिक व पंजीकृत श्रमिक के संतानों को शैक्षणिक योग्यता अनुसार लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, कर्मचारी चयन आयोग, बैंकिग, रेल्वे, पुलिस भर्ती एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए 4 से 10 माह तक निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक एवं पात्र हितग्राही स्वयं, च्वाईस सेन्टर या श्रम कार्यालय के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

*पंजीकृत श्रमिक की अगर मृत्यु हो चुकी है तब भी मिलेगी सुविधा*

यदि हितग्राही की मृत्यु दिनांक 09 जून 2020 से पहले हुई है तो पुराने अधिसूचना के अनुसार योजना के लिए उनके बच्चे पात्र है तथा वे हितग्राही जो नवीन योजना मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े हुए हैं वे भी आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

*ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी मिलेगी होगी कोचिंग*

यह कोचिंग ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन भी मिलेगी। ताकि विभिन्न परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को दोनों का विकल्प मिल सके। बहुत से छात्र समय या फिर दूरी की वजह से ऑफलाइन ही कोचिंग लेना चाहते हैं, उनको ये सुविधा मिलेगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker