IED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारपुलिस प्रशासनराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

लोहारीडीह मामले में 23 लोगों को कोर्ट से मिली राहत से भाजपा सरकार की दुर्भावना उजागर

कोर्ट के फैसले से स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की कार्यवाही विद्वेषपूर्ण थी, निर्दोष लोगों पर अत्याचार किया गया

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/09 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि लोहारीडीह मामले में है 23 लोगों को कोर्ट से मिली राहत से सरकार के द्वारा की गई दुर्भावना पूर्वक कार्रवाई उजागर हुई है। कबीरधाम जिला कोर्ट ने अग्निकांड और हत्या के मामले में 23 आरोपियों को चार प्रकारों से मुक्त किया है। पीड़ितों के परिजनों का शुरू से ही यह दावा था कि लोहारीडीह मामले में अनेकों निर्दोष लोगों को जबरिया आरोपी बनाया गया हैं। लेकिन यह सरकार डरा धमका कर परिजनों की आवाज को दबाने में लगी रही, अब कोर्ट से मिली राहत से प्रमाणित है कि प्रशासन की कार्यवाही विद्वेषपूर्ण थी। निर्दोष लोगों पर अत्याचार किया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम जनता के संवैधानिक अधिकार कुचले जा रहे हैं। भाजपा सरकार में पीड़ितों को ही प्रताड़ित करने का प्रचलन चल पड़ा है। बस्तर सरगुजा में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं, हसदेव अरण्य में अवैध कटाई का विरोध करने वाले आदिवासीयों पर बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया गया, बस्तर के बीजापुर, पीडिया, कोयलीबेडा सहित दर्जनों गांवों में निर्दोष आदिवासियों पर गोलियां चलाई, जल जंगल ज़मीन के अधिकार से वंचित किए, बलौदा बाजार में सतनामी समाज के सैकड़ो निर्दोष जेल भेजे गए, कवर्धा में साहू समाज प्रताड़ित हैं। प्रदेश में कोई भी वर्ग इस आताताई सरकार में सुरक्षित नहीं हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि अपनी अकर्मण्यता और नाकामी को छुपाने के लिए यह सरकार निर्दोष लोगों पर जुल्म कर रही है। प्रशासन की दुर्भावना पूवर्क कार्यवाही के चलते इसी तरह बलौदा बाजार मामले में भी सतनामी समाज के सैकड़ो निर्दोष युवा जेल में बंद है। भाजपा की सरकार में अपराधियों को संरक्षण है। बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े, ट्रेलर और गैरेज जलाने वाले रायपुर जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन मोनू, वैशाली नगर विधायक जैसे भाजपा नेताओं के दबंगई और अपराधों पर यह सरकार पर्देदारी कर रही है। टेरर फंडीग मामले में 91 लाख वसूली का प्रकरण भी उजागर हुआ था, भाजपा से जुड़े पेखन गांगड़ा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू को संरक्षण प्राप्त है। निर्दोष लोग जेल भेजे जा रहे हैं। लोहड़ी दी मामले में न्यायालय का फैसला भाजपा सरकार के दुर्भावना पूर्वक कार्यवाहियों का प्रमाणित करता है।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button