BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकृषिघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विधायक गुलाब कमरों को हाउस अरेस्ट करना लोकतंत्र की हत्या, भाजपा सरकार तानाशाही में उतर गई

विधायक गुलाब कमरों किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की मांग कर रहे

 

 

The Narad News 24,,रायपुर/09 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने विधायक गुलाब कमरों को हाउस अरेस्ट करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की हैं। भाजपा की सरकार तानाशाही में उतर गई है, पुलिस के दम पर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। विधायक गुलाब कमरो वादानुसार किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदने की मांग को लेकर आयोजित धरना में शामिल होने जनकपुर जा रहे थे। मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में किसानों से मात्र 15 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही हैं, जो किसानों के साथ धोखा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आज पूरा प्रदेश ने देखा है कि किस प्रकार से विधायक गुलाब कमरो को हाऊस अरेस्ट किया गया एवं अंबिकापुर में एक कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री से मिलने से रोका जा रहा था, उसके साथ पुलिस ने बर्बरता की है। पूरे प्रदेश में यही आलम है। भाजपा सरकार 1 साल में ही अलोकप्रिय हो चुकी है, जनता का आक्रोश सामने आ रहा है, हर वर्ग के साथ वादा खिलाफी की गई है। अब जनता की आक्रोश को दबाने के लिए विपक्षी दल के नेताओं के ऊपर पुलिसिया प्रहार करवाया जा रहा है लोकतंत्र का गला घोट जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस तंत्र के दम पर कितना भी आतंक मचा लें। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। निडरता के साथ किसान, युवा, महिलाओं, व्यापारियों की आवाज को उठाते रहेंगे और भाजपा सरकार के तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब देंगे। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रू. प्रति क्विंटल की दर से खरीदना होगा। सरकार प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके किसान और विपक्ष की आवाज को दबा नहीं सकती है। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाएगी और सरकार को वादा पूरा करने मजबूर करेगी।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker