RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़
लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय अरुण साव ने आज लोरमी के ग्राम बिजराकछार में शासकीय प्राथमिक शाला में हर्षोल्लास से विद्यार्थियों का तिलक लगाकर शाला प्रवेश उत्सव मनाया।

The narad news 24,,,,,,,,, रायपुर,,,,,,इस अवसर पर श्री साव ने विद्यार्थियों को निःशुल्क शाला गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया मध्यान्ह भोजन के दौरान पेयजल की उपलब्धता के उद्देश्य से विद्यार्थियों को थर्मस बोतलें प्रदान की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, साय सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास और बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पढ़ाई के बेहतर वातावरण से हमारे बच्चे अपने सपनों को साकार करेंगे।
श्री साव ने बिजराकछार स्कूल में किचन शेड और रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की।



