निषाद समाज के सामुदायिक भवन की मिली सौगात विधायक दीपेश साहू ने किया सामाजिक भवन का लोकार्पण,
विधायक साहू बोले — “समाज के उत्थान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य जारी रहेगा”

The narad news 24,,,,,,बेमेतरा, 15 जून 2026। नगर पालिका परिषद बेमेतरा अंतर्गत निषाद समाज के लिए नवनिर्मित सामुदायिक भवन का आज लोकार्पण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू जी शामिल हुए तथा उनके कर कमलों द्वारा सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बेमेतरा अध्यक्ष माननीय विजय सिन्हा जी कार्यक्रम की अध्यक्षता में उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे दिलीप निषाद जी जिला अध्यक्ष निषाद समाज बेमेतरा, भाजपा शहर अध्यक्ष युगल देवांगन , लोक निर्माण विभाग सभापतिपंचू साहू जी, पार्षद श्रीमती खिलेश्वरी शिव पाटिल ,जिला निषाद भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं निषाद समाज संगठन सचिव रेवा राम निषाद जी सहित जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
निषाद समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की लागत राशि 15 लाख रुपये है। इसके साथ ही क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने हेतु हाई मास्क लाइट भी स्थापित की गई है।
इस दौरान एक पेड माँ के नाम अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनायें रखने का सन्देश भी दिया l
विधायक दीपेश साहू ने कहा —
“आज का दिन बेमेतरा नगर एवं निषाद समाज के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। किसी भी समाज की प्रगति में सामाजिक भवनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये भवन केवल एक निर्माण नहीं बल्कि समाज के लोगों को एक साथ जोड़ने, सामाजिक गतिविधियों, बैठकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करेगा।
हमारा प्रयास है कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक समाज, प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक नागरिक तक विकास की सुविधाएं पहुंचे। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में विकास और जनकल्याण के कार्यों को गति मिली है, उसी दिशा में छत्तीसगढ़ में भी लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
निषाद समाज मेहनत, परिश्रम और सामाजिक मूल्यों के लिए जाना जाता है। समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। नगर के विकास के साथ-साथ सामाजिक, शैक्षणिक और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।
बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, भवन निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य निरंतर जारी हैं। हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में बेमेतरा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए।
मैं नगर पालिका परिषद, सभी जनप्रतिनिधियों और निषाद समाज के सभी लोगों को इस सौगात के लिए बधाई देता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्र के विकास के लिए मेरा प्रयास सदैव जारी रहेगा।”
नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा —
“नगर पालिका परिषद बेमेतरा द्वारा शहर के विकास के साथ-साथ सभी समाजों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं। निषाद समाज सामुदायिक भवन का निर्माण समाज के लिए उपयोगी साबित होगा।
नगर के प्रत्येक वार्ड में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। विधायक दीपेश साहू के सहयोग से बेमेतरा नगर में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। आने वाले समय में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।”
कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने विधायक दीपेश साहू एवं नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नरेश कुमार वर्मा, नगर पालिका के पार्षद गण विकास तम्बोली, राजकुमार खाएडे, रवि कुम्भार मुलवानी, सजनी यादव, चांदनी रोशन दत्ता,मिश्रा, नीतू कोठारी, गौरव साहू, सिमरन ताम्रकार, सामाजिक बंधु ज्ञान प्रसाद निषाद , अशोक निषाद जी,डॉ. कमलेश निषाद,श्री शिवकुमार निषाद,कंशराम निषाद,नरेन्द्र कुमार निषाद,नेमा निषाद सहकोषाध्यक्ष-लीलाराम निषाद केजहा राम निषाद,राकेश निषाद, सम्मन निषाद, राजेन्द्र निषाद नरेन्द्र निषाद, मिडिया प्रभारी अनाज निषाद रामगुलाल निषाद, रामदिल निषाद, अकडाक-बाबूराम निषाद रवि निषाद, विकास निषाद,तुलसीराम निषाद, रामअवतार निषाद, बुधेराम निषाद,सोहन निषाद, राजकुमार निषाद, दुखम निषाद बुदधुराम निषाद, श्री फागुराम निषाद ,राजकुमार निषाद (अध्यक्ष मोहभटठा परिक्षेत्र एवं समस्त निषाद समाज मोहभटठा) सहित समस्त जनप्रतिनिधि गण नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी सामाजिक बंधु उपस्थित रहे l



