EDUCATIONHOSPITALKORBAकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मंत्री लखन लाल देवांगनरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

कन्वेयर बेल्ट विस्तार की जद में आ रहे 80 परिवारों को मुआवजा और व्यवस्थापन देने उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने सीएम, चेयरमैन को लिखा पत्र

सिंचाई विभाग की जमीन पर काबिज है वर्षों से लोग 

 

The Narad News 24,,,,कोरबा। सिंचाई विभाग की जमीन पर वर्षों से काबिज 80 परिवारों के मकान कनवेयर बेल्ट के विस्तार की जद में आ रहे हैं, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, बिजली कम्पनी के चेयरमैन, मुख्य अभियंता, कलेक्टर कोरबा, सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता को पत्र

लिखकर सभी काबिज लोगों को मुआवजा और व्यवस्थापन दिए जाने की मांग की है।गौरतलब है की उत्पादन कंपनी के कोरबा पश्चिम का विस्तार होना है। इसके लिए कन्वेयर बेल्ट का भी विस्तार किया जा रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने अपने पत्र में ध्यान आकृष्ट कराते हुए लिखा है की सिंचाई विभाग के दर्री स्थित जमीन पर कई वर्षों से लगभग 75 से 80 मकान बनाकर लोग बसे हुए हैं, ये प्रभावित हो रहे हैं।

चुंकि कनवेयर बेल्ट के विस्तार से 98 शासकीय क्वार्टर भी प्रभावित हो रहे हैं, जिन्हे अन्य स्थान पर क्वार्टर बनाकर दिया जा रहा है। इसी तर्ज पर सिंचाई विभाग की जमीन पर बसे लोगों को भी मुआवजा व आवास की सुविधा दी जाए। अन्यथा इनके समक्ष आर्थिक तथा निवास करने की गंभीर समस्या उत्पन्न होगी। मंत्री श्री देवांगन ने उक्त जनहित समस्या को देखते हुए जमीन पर बसे लोगों को मुआवजा व व्यवसथापन देने जाने की मांग की है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker